• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब बच्चे स्वस्थ होंगे, तब समाज व राष्ट्र भी स्वस्थ एवं मजबूत होगा : योगी

Writer D by Writer D
23/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Cm Yogi

Cm Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य को राष्ट्र की मजबूती का आधार बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सरकार ने कुपोषित बच्चों के परिवारों के लिए एक विशेष योजना लागू की है, जिसके माध्यम से ऐसे परिवारों को गो-आश्रय स्थल से दुधारू गाय दी जा रही है।

उन्होने कहा कि यह योजना समाज व राष्ट्र के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रक्रिया का एक अंग है। बच्चे का स्वस्थ बनाना परिवार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र की भी जिम्मेदारी है। जब बच्चे स्वस्थ होंगे, तब समाज व राष्ट्र भी स्वस्थ एवं मजबूत होगा।

गोपाष्टमी के अवसर पर टांडा फाॅल स्थित गो-आश्रय स्थल में आयोजित कार्यक्रम में श्री योगी ने 11 कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को निराश्रित गो-आश्रय स्थल से एक-एक गाय प्रदान की। उन्होने यहां गो-पूजन किया तथा लोगों को इस पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी।

फरार कुख्यात गैंगस्टर अनीश पासू पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया

श्री योगी ने माँ विंध्यवासिनी को नमन कर अपने सम्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि सड़कों व खेतों पर विचरण करने वाली निराश्रित गायों को संरक्षण प्रदान करने के लिए गो-आश्रय स्थल पर उनकी देखभाल की व्यवस्था की गयी है। गो-आश्रय स्थल से गाय प्राप्त कर उसकी देखभाल करने के इच्छुक किसानों व पशुपालकों को प्रदान करने की योजना लागू की गयी है। गाय के पालन के लिए 900 रुपये प्रति माह प्रदान करने की व्यवस्था भी की गयी है। अब तक 65 हजार किसानों तथा गोपालकों को गाय उपलब्ध करायी जा चुकी है। बड़ी संख्या में कुपोषित परिवारों को दुधारू गाय प्रदान की गयी है। गोपाष्टमी का पर्व हम सभी को गोमाता की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा तैयार की गयीं 1,00,910 स्कूल यूनीफाॅर्म के सिलाई पारिश्रमिक की 01 करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि का चेक स्वयं सहायता समूहों की सदस्याें को प्रदान किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्होने कहा कि इससे जहां एक ओर स्थानीय स्तर पर स्कूल ड्रेस की सिलाई सम्भव हो पा रही है, वहीं दूसरी ओर इसके माध्यम से महिलाओं को आजीविका उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिक स्थिति का सुदृढ़ीकरण भी हो रहा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

हाथरस केस: नार्को टेस्ट के लिए चारों आरोपियों को लेकर गुजरात पहुंची CBI

उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वावलम्बी होती हैं तो पूरा समाज और परिवार भी स्वावलम्बी होता है। मुख्यमंत्री ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के ड्राई राशन वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 लाभार्थियों को राशन किट भी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत जनपद मीरजापुर का विशिष्ट उत्पाद कालीन भेंट किया गया। उन्होने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आजीविका वाहन की प्रतीकात्मक चाभी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को प्रदान की।

श्री योगी ने अष्टाभुजा निरीक्षण गृह में मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी से विंध्य काॅरिडोर समेत जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन भी किया।

Tags: cm yogilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiup newsup newslatest up news
Previous Post

23 नवंबर को आंवला नवमी, जानें पौराणिक महत्व और पूजा विधि

Next Post

आंवला नवमी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

आंवला नवमी के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम

यह भी पढ़ें

Asaduddin Owaisi

‘ओलिंपिक भेजो एनकाउंटर करने वालों को…’, बहराइच मुठभेड़ पर भड़के ओवैसी

18/10/2024
CM Vishnudev Sai

गुरु श्री तेगबहादुर ने देश और धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

20/09/2025
CM Dhami's surprise inspection of gas supply

गैस आपूर्ति पर धामी का औचक निरीक्षण, विकल्प अपनाने की अपील

24/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version