• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा, सुख-समृद्धि के लिए इस विधि से करें पूजा

Writer D by Writer D
13/06/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Purnima

Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) व्रत रखा जाता है. इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 14 जून दिन मंगलवार को है. इस दिन वट पूर्णिमा व्रत और बड़ा मंगलवार है. जीवन सुख और समृद्धि के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के​ दिन व्रत और पूजा करते हैं. इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष दूर होता है और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हैं और उनकी पूजा करते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, पूजा और चंद्रोदय समय के बारे में.

ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) व्रत 2022 मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 जून, सोमवार, रात 09:02 बजे से

पूर्णिमा तिथि समापन: 14 जून, मंगलवार, शाम 05:21 बजे पर

साध्य योग: 14 जून को सुबह 09:40 बजे तक, फिर शुभ योग प्रारंभ

अभिजीत मुहूर्त: 14 जून, 11:54 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक

ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) पर स्नान और दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. ऐसे में आप इस दिन प्रात:काल से ही स्नान और दान कर सकते हैं क्योंकि सुबह से ही साध्य योग प्रारंभ है. यह योग मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) का दान

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान के बाद आप चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का दान करें. इस दिन आप किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती आदि का दान कर सकते हैं. इससे चंद्रमा मजबूत होता है, जीवन में सुख एवं समृद्धि आती है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) पर चंद्रोदय और अर्घ्य

14 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा को चंद्रोदय शाम 07 बजकर 29 मिनट पर होना है. इस समय आप चंद्र देव का दर्शन करें. फिर उनको अर्घ्य दें. एक लोटे में जल, दूध, अक्षत् और सफेद फूल डालकर चंद्रमा को अर्पित कर दें.

ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) की पूजा

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आप अपने घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा का आयोजन कर सकते हैं. सत्यनारायण भगवान को श्रीहरि विष्णु का ही एक स्वरूप माना जाता है. इस रात आप माता लक्ष्मी की भी पूजा करते हैं. माता लक्ष्मी की कृपा से धन, संपत्ति एवं वैभव में वृद्धि होती है.

Tags: AstrologyAstrology tipsJyeshtha PurnimaJyeshtha Purnima 2022Jyeshtha Purnima muhuratJyeshtha Purnima pujaJyeshtha Purnima vrat
Previous Post

13 जून राशिफल: इन राशिवालों के लिए ख़ास है आज का दिन

Next Post

यूपी के 13 होटलों को जारी हुए माइक्रोबिवरी लाइसेंस

Writer D

Writer D

Related Posts

104 Health Helpline
Main Slider

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

19/08/2026
Suresh Khanna
Main Slider

भारत-जापान के रिश्तों में नई मजबूती, यूपी के साथ बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी: सुरेश खन्ना

19/08/2026
Shivraj Singh Chauhan
Main Slider

जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान

19/08/2026
Bhado Month
Main Slider

कब से शुरू हो रहा भादो, जानें तिथि और इसका खास महत्व

19/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर कार्रवाई

18/08/2026
Next Post
Microbrewery license

यूपी के 13 होटलों को जारी हुए माइक्रोबिवरी लाइसेंस

यह भी पढ़ें

Amit Shah and CM Sai worshiped Goddess Danteshwari.

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, देश-प्रदेश की सुख-शांति का मांगा आशीर्वाद

04/10/2025
Share Market

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 799 अंक लुढ़का

22/02/2022
Electricity

मात्र एक हजार रुपए का बकाया था बिल, विभाग ने काट दी बिजली

11/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version