• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब से शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्रि, मां के इन स्वरूपों की पूजा कर बढ़ाए शक्ति

Desk by Desk
15/09/2021
in Main Slider, धर्म
0
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में देवी मां की उपासना के नौ दिन सबसे श्रेष्ठ माने जाते हैं। मां दुर्गा  शक्ति का प्रतीक हैं। ऐसे में इन नौ दिनों में मां के विभिन्न स्वरुपों की पूजा और उपासना कर शक्ति को बढ़ाया जाता है।

मान्यता है कि जो भी भक्त मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा अर्चना करता है उसके जीवन में सुख और समुद्धि का वास हो जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर 2021  से शुरू हो रही है। आप भी जाने कि मां की उपासना के इन नौ दिनों में हर दिन माता का कैसा स्वरुप रहता है.

ये हैं देवी मां के स्वरुप

शैलपुत्री – इसे मां का पहला स्वरुप माना जाता है। मान्यता है कि इन्होंने पर्वतराज हिमालय के घर जन्म लिया था।इसी वजह से इनका नाम शैलपुत्री पड़ गया. नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री का ही पूजन किया जाता है।`

ब्रह्मचारिणी – मां का दूसरा स्वरुप ब्रह्मचारिणी का है। कहते हैं कि भक्त अगर मां ब्रह्मचारिणी की सच्चे मन से उपासना करें तो मां उन्हें अनंतकोटि करती हैं। मां के व्रत से भक्त में संयम, सदाचार, तप, त्याग और वैराग्य की भावना पैदा होती है।

चंद्रघंटा – मां का तीसरा स्वरुप चंद्रघंटा का है. नवरात्रि के तीसरे दिन इनकी उपासना की जाती है. कहते हैं कि मां चंद्रघंटा के पूजन से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है। उसके वीरता के गुणों में बढ़ोतरी होती है।

संतान सुख से है वंचित, तो घर में स्थापित करें गणपति की ये मूर्ति

कुष्मांडा – मां का चौथा स्वरुप कुष्मांडा का है।इनकी आराधना करने से व्यक्ति के यश और आयु में बढ़ोतरी होती है।

स्कंदमाता – नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है।यह मां का पांचवां स्वरुप है। कहते हैं कि जो कोई भी मां स्कंदमाता की आराधना करता है उसके मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। मां अपने भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी कर देती हैं।

कात्यायनी – कात्यायनी, मां का छठा स्वरुप है। जो भी मां की सच्चे मन से आराधना करता है उसमें अद्भुत शक्ति का संचार होता है। मान्यता है कि मां कात्यायनी का ध्यान गोधूली बेला में करना चाहिए।

कालरात्रि – मां का सातवां स्वरुप कालरात्रि का है। इन दिन मां की विधिवत पूजा अर्चना करने वाले भक्तों के सारे पापों का नाश हो जाता है। उनके तेज में भी वृद्धि हो जाती है।

महागौरी – माता का आठवां स्वरुप महागौरी का है। अष्टमी के दिन मां की सच्चे मन से और विधि-विधान से पूजा अर्चना करने पर सभी पापों का क्षय होकर चेहरे की कांति बढ़ती है। मां शत्रु का शमन कर सुख में बढ़ोतरी भी करती है।

सिद्धिदात्री – मां का नौवां स्वरुप सिद्धिदात्री का माना गया है। नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी को मां की पूजा करने से अष्टसिद्धि की प्राप्ति होती है।

Tags: navratri 2021navratri impirtanceshardiya navratriShardiya Navratri 2021Shardiya Navratri celebrationShardiya Navratri dateshardiya navratri kab hai
Previous Post

कार से रौंदकर वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या, भाई समेत चार लोगों पर लगा आरोप

Next Post

भाजपा इस दिन करेगी किसान सम्मेलन, सीएम योगी करेंगे संबोधित

Desk

Desk

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
UP MLC Election Result

भाजपा इस दिन करेगी किसान सम्मेलन, सीएम योगी करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ें

AK Sharma

सभी त्यौहारों को जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त मनाने का करें पूर्ण प्रयास: एके शर्मा

20/09/2024
Kidnapped

दिन दहाड़े युवती को बुर्का पहना कर दूसरी बार किया किडनैप, मचा हड़कंप

26/02/2021
gangrape

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दलित युवती से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version