• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब रामलला विराजमान होंगे तो पूरी दुनिया कहेगी यह है हमारी अयोध्याः सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/02/2022
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (ram mandir construction) के लिए रामभक्त 500 वर्ष से इंतजार कर रहे थे। जब भाजपा की सरकार आई तो सारी बाधाएं दूर हुईं और भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। 2023 के अंत में जब रामलला (ramlala) विराजमान होंगे तो पूरी दुनिया कहेगी यह है हमारी अयोध्या (Ayodhya)। हमलोग रामराज्य की संकल्पना को साकार करने जा रहे हैं। यह काम सपा और बसपा कभी नहीं कर पाती। हमने 500 वर्ष का इंतजार खत्म करवाया है तो अयोध्या की पांच सीटों पर भाजपा को जिताना है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के रुदौली और गोसाईगंज में जनसभा में कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या सुंदर नगरी बनने जा रही है। अयोध्या में अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेडिकल कालेज बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सिर्फ सैफई महोत्सव होता था। आज अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा में रंगोत्सव, काशी की देव दीपावली और प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ के आयोजन से देश-दुनिया में छा जाता है।

भगवामाय हुई राम की नगरी, सीएम योगी के रोड शो में हुई फूलों की बारिश

उन्होंने कहा कि हम हर जरूरतमंद को सुविधा दे रहे हैं। सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनवाना था। गरीब के योजनाओं का पैसा इत्र वाला मित्र डकार जाता था। इसीलिए सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफियाओं को रौंदने का काम करता है। 2017 के पहले नौकरी निकलती थी सैफई खानदान वसूली पर निकल पड़ता था। सपा-बसपा की सरकार दुमदार थी। सपा सरकार में 700 दंगे, बसपा में 367 दंगे और भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। पहले अयोध्या में दुर्गा पूजा में जुलूस को रोक दिया जाता था। दंगा हो जाता था। अब यूपी में दंगा नहीं होता। भयमुक्त प्रदेश भाजपा ने दिया।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली ही नहीं आती थी। जब भाजपा की सरकार बनी तो बिना भेदभाव के बिजली दी जा रही है। पहले बिजली की जाति और मजहब होता था। ईद और मोहर्रम में आती थी औ होली-दिवाली पर गायब हो जाती थी।

सपा के कार्यकाल में प्रदेश में बिजली आती नहीं थी आज जाती नहीं है : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा के समय 18 हजार मकान स्वीकृत हुए थे,  पर मिले किसी को नहीं। भाजपा के समय पूरे प्रदेश के अंदर 45 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मकान दिए गए। सिर्फ अयोध्या में 48 हजार से अधिक मकान दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन सबको में फ्री में मिला। सपा या बसपा की सरकार होती तो ये वैक्सीन बाजार में बिक जाती। सभी को बिना भेदभाव के महीने में दो बार राशन मिल रहा है। 2017 के पहले राशन सपा के गुर्गों के पास चला जाता था। बसपा के हाथी का पेट इतना बड़ा है कि पूरे प्रदेश का राशन समा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत भर है। 10 मार्च को सरकार बनने के बाद उज्ज्वला योजना के तहत साल में दो बार फ्री रसोई गैस दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक की महिला को परिवहन निगम की बस में फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। जन्म से स्नातक तक पढ़ाई के लिए सुमंगला योजना में राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करेंगे।

हम शादी के लिए दिए जाने वाली अनुदान राशि को 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करेंगे। सपा ने वृद्ध, दिव्यांगजन, विधवा पेंशन बंद कर दी थी। हमने शुरू किया और इसकी राशि को भी बढ़ाएंगे।

 

अयोध्या में रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ अयोध्या में आयोजित रोड शो में सम्मिलित हुए। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग मोदी-योगी के नारे लगा रहे थे। रोड शो के दौरान इतनी भीड़ थी एक छोर से दूसरा छोर दिखाई नहीं दे रहा था। लोग मुख्यमंत्री योगी को देखने के लिए अपनी छतों पर खड़े थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। लोग मुख्यमंत्री योगी पर फूल बरसा रहे थे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा अफवाहवादी, पलायनवादी व अंधविश्‍वासी हैं : पीएम मोदी

Next Post

305 कछुए बरामद, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
women arrested

305 कछुए बरामद, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Anandiben

देश एक बार फिर जगतगुरू बनने की दिशा में अग्रसर है : आनन्दीबेन

21/02/2021
vidya-malvade

चक दे इंडिया में काम कर चुकी विद्या मालवडे को फिर से मिला

02/03/2022
Kesahv Prasad Maurya

अंबेडकर जी का जीवन प्रेरणा का स्तंभ: केशव मौर्य

14/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version