• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली कब मनाई जाएगी, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि

Writer D by Writer D
26/09/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Diwali

Diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धूमधाम से मनाया जाने वाला दिवाली (Diwali) पर्व बस आने ही वाला है। इस खास दिन माता लक्ष्मी और गणपति जी की पूजा और परिवार में खुशहाली व समृद्धि की कामना की जाती है। लेकिन हर साल लोग दिवाली की तिथि को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, क्योंकि कार्तिक अमावस्या की शुरुआत और समापन दोनों ही दिन अलग-अलग होते हैं। आइए, आपके इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं दिवाली (Diwali) 2025 की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और कुछ खास उपायों के बारे में।

दिवाली (Diwali) की तिथि और समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 20 अक्टूबर 2025 को सुबह 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर 2025 को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसलिए, दिवाली 2025 का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा।

दिवाली (Diwali) पर लक्ष्मी-गणेश पूजा की सही विधि

दिवाली(Diwali) के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से पहले पूरे घर की सफाई करें और प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाएं। मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं। पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर देवी लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर जी की प्रतिमाएं स्थापित करें। आचमन करके हाथ में जल लेकर पूजा का संकल्प करें। फिर सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। उन्हें स्नान कराकर वस्त्र, चंदन, फूल और दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी का पूजन करें।

उन्हें कमल का फूल, सिंदूर, अक्षत (चावल), रोली, इत्र, मिठाई और फल अर्पित करें। इस दिन नए बही-खातों, तिजोरी और धन-संपत्ति की भी पूजा की जाती है। पूजा के दौरान 11, 21 या 51 दीपक जलाएं। सबसे आखिर में पूरे परिवार के साथ लक्ष्मी-गणेश की आरती गाएं और सभी में प्रसाद वितरित करें।

दिवाली (Diwali) का महत्व

दिवाली (Diwali) , अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसे धन की देवी माता लक्ष्मी और बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस दिन का महत्व इस बात में है कि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। इस दिन माता लक्ष्मी का स्वागत कर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। दीप जलाकर अंधकार और नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जाता है। दिवाली का त्योहार रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है।

Tags: diwali
Previous Post

Navratri 5th Day: आज करें मां कूष्मांडा की आराधना, पढ़ें यह आरती और पाएं सुख-समृद्धि

Next Post

नवरात्रि में घर में रखें ये एक चीज, होगी पैसों की बरसात

Writer D

Writer D

Related Posts

Coconut Oil
फैशन/शैली

झुलसती गर्मियों में ग्लो बनाये रखने के लिए इन उपायों को करें ट्राई

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Coconut Water
फैशन/शैली

गर्मियों में मिलेगा नेचुरल ग्लो, चेहरे पर लगाएं ये पानी

27/06/2026
Footwear
फैशन/शैली

फुटवियर चुनने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, पार्टी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Next Post
Shree Yantra

नवरात्रि में घर में रखें ये एक चीज, होगी पैसों की बरसात

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रदेश में बढ़ा है कृषि क्षेत्र का दायरा, खत्म किये गये बिचौलिये: योगी

10/02/2024
healthy diet

डाइट में शामिल करें ये चीज, पूरे दिन रहेंगे एक्टिव

13/01/2026

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय तेतरी बाजार में वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version