• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जौनपुर के माफियाओं पर कब चलेगा बुलडोजर : अखिलेश

Writer D by Writer D
15/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव के समय जनता को जाति धर्म की राजनीति के भ्रमजाल में फंसाने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बात बात पर बुलडोजर चलाने की धमकी देने वाली योगी सरकार को बताना चाहिये कि जौनपुर के माफियाओं पर उनका बुलडोजर कब चलेगा।

विजय रथ यात्रा के दौरान मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बाबूपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये अखिलेश ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार का हर एक वादा और दावा झूठा है। विकास का विज्ञापन झूठा है। भाजपा प्रदेश की जनता को जाति,धर्म में उलझा कर रखती है और जब चुनाव आता है तो धर्म विशेष का चश्मा पहन लेती है, लेकिन उन्हे पता होना चाहिये कि आज किसान,नौजवान उनके बहकावे में आने वाला नहीं है क्योंकि वह परिवर्तन चाहता है।

उन्होने कहा कि प्रदेश की मौजूदा बुलडोजर वाली सरकार बताये कि आखिर जौनपुर में माफियाओं पर उसका बुलडोजर कब गरजेगा , जनता देखना चाहती है। योगी सरकार को यह भी साफ करना चाहिये कि उसने अभी तक जौनपुर के माफियाओ की सूची क्यों जारी नहीं किया है।

उत्तराखंड से राजनाथ ने दुश्मनों को ललकारा, कहा- पड़ोसी देश अपनी सीमा में रहें

अखिलेश ने लाल रंग का जिक्र करते हुए कहा “ भाजपा के लोगों को लाल रंग से चिढ़ हो गयी है, उन्हे यह रंग चुभने लगा है। उन्हे नहीं पता है कि लाल रंग क्रान्ति का प्रतीक है। डा राम मनोहर लोहिया भी लाल टोपी लगाते थे तो हमने भी लाल टोपी लगाया है। ”

उन्होने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का किसान, नौजवान सहित सभी लोग भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान और बेहाल है। किसानो के लिए न तो खाद यूरिया डीएपी मिल रही है, न तो नौजवानो के हाथ में नौकरी है। न हीं रोजगार की व्यवस्था। इसलिए इस सरकार को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मल्हनी के उप चुनाव के समय संकट की घड़ी में यहां की जनता सारे दबाव को सहन कर बहुत साथ दिया, स्व. पारसनाथ यादव का नाम लेते हुए कहा उन्होंने मल्हनी की बहुत सेवा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भेदभाव करते हुए प्रदेश की जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन्होने जनसभा में उपस्थित लोगों से सवाल किया कि योग्य सरकार चाहिए या योगी सरकार, जनता की बीच से आवाज उठी योग्य सरकार चाहिए, फिर सवाल किया योगी सरकार हटाओगे तो जनता ने हां में जबाब दिया, फिर अखिलेश यादव ने कहा चिलम जीवी को भगाओगे तो जनता ने जबाब दिया हां भगायेंगे।

विजय यात्रा के साथ गठबंधन के नेताओ के अलावा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, लकी यादव और सुषमा पटेल,जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव, हिसामुद्दीन, नासिर खान, रतन सेन सिंह, पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज सहित लगभग सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। मल्हनी के बाबूपुर से विजय यात्रा नौपेड़वाँ होते हुए बदलापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कड़ेरेपुर पहुंची ।

Tags: akhilesh yadavJaunpur newsup news
Previous Post

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ‘भाई’ ने ‘बहन’ संग रचाई शादी, मचा हड़कंप

Next Post

12 दिन की कस्टडी रिमांड पर भेजे गए रोहिंग्याओं को शरण देने वाले दो सरगना

Writer D

Writer D

Related Posts

Kunwar Abhijay Patel becomes state president of Apna Dal Kamerawadi Yuva Manch
उत्तर प्रदेश

कुंवर अभिजय पटेल बने अपना दल कमेरावादी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष

08/09/2026
CM Dhami commends young mountaineers Riyansh and Prisha.
Main Slider

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा को मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

08/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मौर्य शाक्य व सैनी समाज सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा : केशव मौर्य

08/09/2026
Ganga water level rises again in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर

08/09/2026
The Yogi government has planted over 242 crore saplings in nine years.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हरित क्षेत्रफल में 3.38 लाख एकड़ की वृद्धि, योगी सरकार ने नौ वर्षों में 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए

08/09/2026
Next Post

12 दिन की कस्टडी रिमांड पर भेजे गए रोहिंग्याओं को शरण देने वाले दो सरगना

यह भी पढ़ें

Bibi Jagir Kaur

पीएम मोदी की जिद से पूरे देश को हो रहा नुकसान : जगीर कौर

18/12/2020
school closed

लखनऊ में शीतलहर का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल सात जनवरी तक बंद

02/01/2023
drowning

मवेशी चराने गई दो किशोरियां यमुना में डूबने से मौत

11/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version