• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब रखा जाएगा वैशाख पूर्णिमा का व्रत, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
03/05/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Purnima

Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में वैशाख का महीना बहुत शुभ माना जाता है और पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा की जाती है। कई हिंदू इस दिन सत्यनारायण व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा करते हैं। इस दिन दान-पुण्य करना बहुत फलदायी माना जाता है। लोग गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और जल दान करते हैं। नदियों में स्नान करना इस दिन शुभ माना जाता है और पापों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस साल वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) का व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन का धार्मिक महत्व क्या है।

वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) की तिथि

दृक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की तिथि 11 मई दिन रविवार को रात 8 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी। जिसका समापन अगले दिन 12 मई सोमवार को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक,इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई 2025 को रखा जाएगा। इस दिन ही वैशाख पूर्णिमा का व्रत, स्नान, दान भी किया जाएगा।

वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) की पूजा विधि

इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी, सरोवर या घर पर ही स्नान करें। यदि संभव हो तो गंगाजल मिलाकर स्नान करना शुभ होता है। स्नान के बाद, पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें और हाथ में जल, अक्षत, फूल और द्रव्य लेकर व्रत का संकल्प लें। अपनी मनोकामना का स्मरण करें। एक साफ चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु या बुद्ध की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। भगवान का ध्यान करते हुए उनका आवाहन करें। भगवान को वस्त्र अर्पित करें और फूल, माला, चंदन आदि से श्रृंगार करें। धूप और दीप जलाएं। भगवान को फल, मिठाई, खीर या अन्य पकवानों का भोग लगाएं। भोग में तुलसी का पत्ता अवश्य डालें। वैशाख पूर्णिमा की व्रत कथा सुनें या पढ़ें। यदि आप व्रत रख रहे हैं तो शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद भोजन करके व्रत का पारण करें। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) का महत्व

वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि) और महापरिनिर्वाण तीनों ही घटनाएं घटित हुई थीं। यह दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र होता है और विश्वभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और व्रत का विशेष महत्व होता है।

सत्यनारायण व्रत और कथा का आयोजन कई घरों में होता है। लोग इस दिन तीर्थों में जाकर स्नान करते हैं और भगवान विष्णु तथा शिव की पूजा करते हैं। पितरों के निमित्त तर्पण व दान भी किया जाता है। वहीं गरीबों को अन्न, वस्त्र, जल से भरे घड़े, पंखे आदि का दान करना भी इस शुभ दिन पुण्यदायक माना जाता है।

Tags: Vaishakh Purnima
Previous Post

ज्येष्ठ मास में कब-कब है बड़ा मंगल? जानें महत्व

Next Post

बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

wall collapse

तेज आंधी से दीवार गिरी, मलबे में दबकर एक की मौत

22/04/2021
सलमान खान यूलिया वंतूर

सलमान खान-यूलिया वंतूर ने की चावल की खेती

21/07/2020
vaccination

टीकाकरण अभियान ने पकड़ी यूपी में रफ्तार, प्रदेश में तेजी से गिर रहा संक्रमण का ग्राफ

08/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version