• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी का ‘दोस्त’ कौन? पाकिस्तान में भिड़े इमरान और मरियम नवाज शरीफ

Desk by Desk
19/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
PM मोदी का 'दोस्त' कौन

PM मोदी का 'दोस्त' कौन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। पकिस्तान के पीएम इमरान खान और विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग की नेता मरियम नवाज शरीफ दोनों एक-दूसरे पर पीएम मोदी का ज्यादा दोस्त होने का दावा करते हुए तीखे वार कर रहे हैं।

दरअसल, ये पूरी जंग खुद को देशभक्त साबित करने की है। दोनों ही नेता भारत के पीएम मोदी से दोस्ती होने को लेकर और उनके कही बातों को लेकर झगड़ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच हो रही ये बयानबाजी ऐसे समय में हो रही है जब विपक्षी दल ने गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) को टेंशन दे रखी है।

शीर्ष अदालतें सैरगाह नहीं कि जब मर्जी चले आए : सुप्रीम कोर्ट

दरअसल, इमरान खान के नेता नवाज शरीफ को पीएम मोदी का दोस्त बताया जाता रहा है। इस बात पर ही पीएमएल एन नेता की बेटी मरियम नवाज ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने एक जलसे के दौरान कहा, ‘हम जब जवाब मांगते हैं तो इमरान कहते हैं कि नवाज शरीफ मोदी की जुबान बोलता है। मोदी की कामयाबी दुआएं मांगों तुम, मोदी से बात करने के लिए मरे जाओ तुम, कुलभूषण जाधव के लिए रातों-रात अध्यातदेश पारित करो तुम, उसके लिए सरकारी खर्चे से वकील ढूढ़ों तुम, कश्मीगर को प्लेट में रखकर पेश करो तुम, कश्मीर का मुकदमा हार जाओ तुम, भारत को यूएन में वोट दो तुम और मोदी की जुबान हम बोल रहे हैं?।’

जबकि इससे पहले पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ जब सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा पर बरसे थे तब इमरान खान बौखला गए थे। इसी बौखलाहट के उन्होंने नवाज को कहा था कि उन्होंने देश की छवि ख़राब कर दी है। उन्होंने ये भी कहा कि नवाज शरीफ भारत के पीएम मोदी की भाषा बोल रहे हैं। गुस्साए इमरान ने शरीफ की रैली को सर्कस कह दिया था।

ट्वीटर ने जम्मू-कश्मीर को बताया चीन का हिस्सा, अब तक नहीं मांगी माफी

वहीँ, इमरान ने नाराज होते हुए कहा,’नवाज ने जो पाकिस्तान की सेना के बारे में बाहर से बैठकर कहा है, वह जनरल बाजवा पर हमला नहीं है, पाकिस्तान की सेना पर है। यही बात नरेंद्र मोदी ने कही थी। नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा कि हमें नवाज शरीफ पसंद हैं, पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष आतंकवादी हैं। उन्होंने कई बार कहा और नवाज शरीफ ने कोई जवाब नहीं दिया।’

इस बात से बेहद गुस्से में आकर इमरान खान कहा, ‘मोदी यह क्यों नहीं कहते हैं कि इमरान सही हैं लेकिन जनरल बाजवा गलत? क्योंकि उन्हें पता है कि मैंने पीएम मोदी का असली चेहरा दुनिया को दिखा दिया है, कि वह कितने कट्टरवादी हैं।’

Tags: 24ghante online.cominternational NewsPakistan Newspolitical news
Previous Post

शीर्ष अदालतें सैरगाह नहीं कि जब मर्जी चले आए : सुप्रीम कोर्ट

Next Post

एक तरफा प्रेम के चलते हुई थी सिपाही की हत्या, महिला आरक्षी समेत पांच गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
murder

एक तरफा प्रेम के चलते हुई थी सिपाही की हत्या, महिला आरक्षी समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

ससुर की हत्यारोपित दामाद को आजीवन कारावास

24/06/2022
cm dhami

मुख्यमंत्री ने बड़कोट क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

23/07/2024
मनोज तिवारी Manoj Tiwari

भाजपा सरकार नहीं बनी तो बिहार में फिर से जंगलराज आ जाएगा : मनोज तिवारी

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version