• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिसने चंबल से गद्दारी की, उसे चंबल कभी माफ नहीं करता : कमलनाथ

Desk by Desk
25/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर षड्यंत्र कर एक चुनी हुयी सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि इस उपचुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखाएगी।

श्री कमलनाथ ने भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे और मुरैना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब जनता धोखा खाने वाली नहीं है। अब तो वह भाजपा को फिर घर बैठायेगी। जनता ने उन्हें वर्ष 2018 में ही पहचान लिया था। जिसने चंबल से गद्दारी की, उसे चंबल कभी माफ नहीं करता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ बीआर अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान में किसी विधायक-सांसद के निधन पर उपचुनाव का प्रावधान था, लेकिन उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सौदेबाजी और बोली से भी उपचुनाव होंगे। भाजपा ने सौदेबाजी और बोली से सरकार बना कर प्रदेश को देश भर में कलंकित किया। भाजपा का तो लक्ष्य है कि पंचायत के भी चुनाव ना हो, बोली लगाकर सरपंच चुन लिया जाए।

छेड़खानी के बाद युवकों ने युवती को छत से फेंका, हालत गंभीर, तीनों आरोपी गिरफ्तार

श्री कमलनाथ ने कहा कि यह उपचुनाव नहीं है, यह तो मध्यप्रदेश के किसानों, युवाओं के भविष्य का चुनाव है। यह थोपा गया उपचुनाव है। चुनाव प्रजातंत्र का उत्सव होता है, लेकिन यह कैसा उत्सव। यह तो सौदेबाजी का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि 15 माह में हमें काम करने के लिए सिर्फ साढ़े 11 माह ही मिले, लेकिन इसमें भी हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया और प्रदेश का विकास किया।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में चुनौती थी, कृषि क्षेत्र में भी चुनौती थी, किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा था, उनको उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा था। हमने प्रदेश की इसी तस्वीर को बदलने को लेकर काम किया, हमने कृषि क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत की, हमने किसानों का कर्ज माफ किया।

मेहगाँव की सभा में मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री डाॅक्टर गोविंद सिंह, विनोद डागा, मिर्ची बाबा, देवाशीष जरारिया, राजवीर सिंह बघेल, सुरेश राजपूत अजीत सिंह, राम बघेल, रेखा भदौरिया आदि थे। वहीं, मुरैना की सभा में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई, रामनिवास रावत, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी आदि मंच पर उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

प्रदेश में कांग्रेस ने आतंक और अत्याचार का राज कायम किया : शिवराज

Next Post

बिहार चुनाव को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, फ्री कोरोना वैक्सीन इन का वादा एकदम सच्चा है

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post

बिहार चुनाव को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, फ्री कोरोना वैक्सीन इन का वादा एकदम सच्चा है

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 10 लाख करोड़ जुटाने का रखा लक्ष्य

14/05/2022

आज भवानीपुर से नामांकन करेंगी ममता बनर्जी, 30 सितंबर को होगा मतदान

10/09/2021
G-20

G-20 देशों के विदेशी मेहमानों का काशी में भव्य स्वागत

11/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version