• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में जो भी आया, उसने अपनी जाति का विकास किया : शाह

Writer D by Writer D
17/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में विपक्ष पर करारा हमला बोला। भाषण की शुरुआत और अंत जय श्रीराम के नारे साथ की। पूरे भाषण के दौरान विपक्ष उनके निशाने पर रहा तो केन्द्र में भगवान राम, निषाद राज, 2019 का भाजपा-निषाद पार्टी का गठबंधन और मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां रहीं।

जय श्रीराम का नारा लगाने के बाद अमित शाह ने कहा कि निषाद समाज के आराध्य शृंगवेर पुर के राजा निषादराज को प्रणाम कर अपना संबोधित शुरू करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि रैली में आए निषाद समाज को पूरी दुनिया देख ले। इसी निषाद समाज और भाजपा गठबंधन ने मोदी की 2019 में पुन: सरकार बनाने का काम किया था। 2022 में भी यह गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम और माता सीता को कुटिया में देखकर निषाद राज रो पड़े थे। आज वर्षों तक राम जी टेंट में रहे। देश में जब भाजपा की मोदी सरकार बनी तो भगवान राम का अयोध्या में गगनचुंबी भव्य राम मंदिर बन रहा है। भाजपा ने सबका साथ- सबका विकास किया। हर घर में शौचालय, पीने का पानी, गैस चूल्हा, पांच लाख का स्वास्थ्य कार्ड देने का कार्य मोदी ने किया। यह सारे काम यदि गरीबों के हुए तो निषाद समाज के हुए या नहीं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी आया, उसने अपनी जाति का विकास किया। जनता से पूछा कि क्या अन्य पिछड़ी जातियों का विकास किसी ने कुछ किया? केवल भाजपा सरकार ने सभी पिछड़ी जाति के लिए विकास कार्य किया।

समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी कहती है कि यह पिछड़ों के लिए काम करते हैं। लेकिन पिछड़ा वर्ग आयोग काे संवैधानिक मान्यता नहीं दी। 2014 में मोदी सरकार बनी तब पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया गया है।

काशी का विकास देखकर हर कोई अभिभूत है : योगी

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने अपनी जाति और उसमें भी अपने परिवार की जेब भरने का काम किया है। भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के आधार पर काम किया। किसी के साथ अन्याय नहीं किया गया। भाजपा सरकार की योजनाएं सभी गरीबों के लिए रहीं। योगी ने सबसे बड़ा काम उत्तर प्रदेश से माफियाओं, गुण्डों को उखाड़ फेंका है। गरीबों का काम साफ सुथरी सरकार में ही हो सकता है। आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी। तब निषाद समाज के सारे बाकी काम पूरे होंगे। अमित शाह ने मोदी-योगी सरकार द्वारा निषाद समाज के लिए किए कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पोखरों के आवंटन का काम किया है।

शाह ने कहा कि आपने देखा होगा कि काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉरिडोर का लोकार्पण किया है। काशी को अपनी भव्यता वापस दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने काम किया है। दूसरी तरफ अयोध्या में भगवान राम का भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। योगी सरकार ने कोरोना काल में बेहतरीन प्रबंधन कर प्रदेश की सेवा की। जिस प्रकार से 2019 में निषाद पार्टी और भाजपा के एनडीए गठबंधन ने केन्द्र में सरकार बनाई थी, उसी प्रकार 2022 में 300 के पार सीटें जीतेंगे। निषाद समाज से अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि समाज के सभी लोग भाजपा का कमल और निषाद पार्टी को जन-जन तक ले जाएं। भाषण के अंत में शाह ने वंदे मातरम और जय श्रीराम का नारा लगवाया।

Tags: amit shahLucknow Newsup news
Previous Post

काशी का विकास देखकर हर कोई अभिभूत है : योगी

Next Post

जैकलीन-नोरा के बाद ईडी की रडार पर ये एक्ट्रेसेज, सुकेश ने किए बड़े खुलासे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Next Post

जैकलीन-नोरा के बाद ईडी की रडार पर ये एक्ट्रेसेज, सुकेश ने किए बड़े खुलासे

यह भी पढ़ें

UPPSC

अभ्यर्थियों का हित सर्वोपरि, इसी भाव से हो रहा परीक्षा प्रणाली सुधार: आयोग

12/11/2024
Train

ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

09/04/2021
CM Dhami

देवभूमि के पहाड़ों तक ट्रेन चलने का सपना हो रहा सच: धामी

12/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version