• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्षी दलों को सरकारी बुलडोजर के नाम से डर क्यों लगने लगा है : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मातृभूमि के वीरों का सम्मान और उनकी स्मृति में बनाए जा रहे संस्थान भी समाजवादी पार्टी के मुखिया को ढोंग लगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अलीगढ़ में जाट सम्राट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के सम्मान में बनाए जाने वाला विश्वविद्यालय अगर अखिलेश को ढोंग लगता तो यह उनकी संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सपा प्रमुख से सवाल किया कि वह खुद बताएं कि अपने शासन काल में उन्होंने इस तरह का ढ़ोग कब किया था ? असलियत यह है कि सपा के शासन काल में देश के इतिहास में दर्ज महापुरूषों की यादगार को चिर स्थायी बनाने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया। इसलिए अब जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में महापुरूषों के नाम पर बडे़-बडे़ संस्थान आदि का निर्माण कर रही है तो विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा है।

स्वतंत्र देव ने कहा कि जाति और संप्रदाय की राजनीति करने वाले देश के स्वर्णिम इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते। उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता रहती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों को सरकारी बुलडोजर के नाम से डर क्यों लगने लगा है ? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है विपक्षी दलों की सरकारों में जिन लोगों ने अबैध कब्जों को बढ़ावा दिया, उन्हें अब तकलीफ हो रही है। आगे कहा कि सपा सरकारों में जिस तरह माफिया व अपराधियों को संरक्षण दिया गया उसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम था, जिसको खत्म करने का काम योगी सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसीलिए प्रदेेश में अपराधियों और माफियाओं द्वारा किये गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा तो सबसे ज्यादा टीस संरक्षकों को ही होगी।

Tags: Lucknow NewsSwatantradev
Previous Post

CM योगी ने जम्मू और कश्मीर में शहीद हुए अमेठी के लाल को दी श्रद्धांजलि

Next Post

घूस लेते रंगे हाथ ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Bribe

घूस लेते रंगे हाथ ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

sachin waje

एंटीलिया केस: एंकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे को NIA ने किया गिरफ्तार

14/03/2021
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

बुजुर्ग महिला के साथ हुई 33 लाख की धोखाधड़ी

08/12/2022
कमलनाथ

कांग्रेस महल में नहीं जाती है, महल कांग्रेस में आते हैं : कमलनाथ

12/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version