• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप फैसला लेंगे – मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
06/01/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। बीते एक पखवाड़े से आंदोलित अंकिता हत्याकांड के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अपने मन की कही। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने साफ किया कि यद्यपि पूरे प्रदेश की जनता की भावनाएं बेटी अंकिता के साथ जुड़ी हुई हैं, लेकिन इस दुखद घटना से सबसे अधिक प्रभावित उसके माता-पिता हैं।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं अंकिता के माता-पिता से बात करेंगे और उनकी भावनाओं, पीड़ा एवं अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।

उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए महिला अधिकारी श्रीमती रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसने मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की। सरकार की सशक्त और प्रभावी न्यायालयीय पैरवी के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर न केवल निचली अदालत, बल्कि माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय ने भी संतोष व्यक्त किया है, जो जांच की निष्पक्षता और मजबूती को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि वर्तमान में किसी कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर प्रदेश में अनावश्यक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी गंभीरता से अपने निष्कर्ष तक पहुंच चुकी है और दोषियों को कड़ी सजा मिल चुकी है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने दोहराया कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की ऑडियो क्लिप में भाजपा के दो बड़े नेताओं दुष्यंत गौतम और संगठन महामंत्री अजेय कुमार का नाम सामने आया था।

इस मुद्दे पर विपक्षी दल व कई संगठन सड़कों पर उतरे हुए हैं। जबकि सुरेश राठौर और उर्मिला भूमिगत हो रखे हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हो गए।

इधऱ, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने 5 जनवरी को राठौर,उर्मिला समेत विपक्षी दलों पर देहरादून में मुकदमा दर्ज करवा दिया। साथ ही कई मीडिया मंचो को नोटिस भेजा है। वीआईपी व सीबीआई जांच के अलावा बुलडोजर से रिसॉर्ट को तोड़े जाने को भी आंदोलनकारी जनता ने मुद्दा बनाया हुआ है।

11 जनवरी को उत्तराखण्ड बन्द का कार्यक्रम है। प्रवासी उत्तराखंडी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। मशाल जुलूस व धरना प्रदर्शन के बीच सीएम धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सरकाए का पक्ष रखा। सीएम अब अंकिता के माता-पिता से बात कर फैसला लेंगे। सीएम के वक्तव्य के बाद सीबीआई जांच की सम्भावना को भी बल मिलता दिख रहा है।

Tags: cm dhami
Previous Post

Skoda की सबसे सस्ती कार हुई महंगी, Nexon और Brezza को देती है टक्कर

Next Post

EV वर्जन में लॉन्च हुई इस कंपनी की सबसे छोटी SUV, 50 मिनट में होगी चार्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
EV वर्जन में लॉन्च हुई महिंद्रा की सबसे छोटी SUV, 50 मिनट में होगी चार्ज, रेंज भी धांसू

EV वर्जन में लॉन्च हुई इस कंपनी की सबसे छोटी SUV, 50 मिनट में होगी चार्ज

यह भी पढ़ें

Anapara-E

उत्तर प्रदेश में लगेगी 1600 मेगावॉट की नई विद्युत परियोजना

20/11/2023
Pashudhan tender scam

पशुधन टेंडर घोटाले में 50 हजार का इनामी ठग अमित मिश्रा गिरफ्तार

17/02/2021
CM Yogi listened to the problems of 250 people.

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

20/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version