• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

400 करोड़ के निर्यात वृद्धि के साथ 4000 लोगों को मिलेगा रोजगार : सहगल

Writer D by Writer D
19/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद को निर्यात हब के रूप में विकसित किये जाने हेतु ओवरसीज टेड प्रमोशन व फैसिलिटेशन सेन्टर्स स्थापित होगा तथा इनके साथ समन्वय हेतु एक सेंट्रलाइज़्ड फैसिलिटेशन सेंटर की भी स्थापना की जायेगी। इसके फलस्वरूप 400 करोड़ रूपये के निर्यात वृद्धि के साथ लगभग 4000 लोगों को अतिरिक्त रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। इसके कार्यान्वयन के लिए 05 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की जायेगी।

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डा0 नवनीत सहगल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि ओवरसीज ट्रेड प्रमोशन व फैसिलिटेशन सेन्टर्स के संचालन से प्रदेश के 25 निर्यात बाहुल्य जनपदों से निर्यात में 250 करोड़ की वृद्धि अनुमानित है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 2500 की संख्या में रोजगार का संृजन होगा। इसी प्रकार प्रदेश के 25 अपेक्षाकृत कम निर्यात वाले जनपदों से 125 करोड़ के निर्यात में वृद्धि और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 1250 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा अन्य शेष जनपदों से 25 करोड़ के निर्यात में वृद्धि एवं 250 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा।

डा0 सहगल ने बताया कि जनपद स्तरीय ट्रेड प्रमोशन व फैसिलिटेशन सेन्टर्स की स्थापना से जनपदों में निर्यात संस्कृति का सृजन होगा। स्थानीय इकाइयों को निर्यातपरक बनाने जाने हेतु प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही उत्पादों की ई-मार्केटिंग हेतु हैण्ड होल्डिंग सपोर्ट भी प्रदान किया जायेगा, निर्यात प्रारम्भ करने हेतु इच्छुक इकाइयों को कम्पनी फाॅरमेशन, बैंक एकाउंट ओपनिंग आदि में सहायता दी जायेगी । इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन भी किया जायेगा। साथ ही ग्लोबल बी2बी मीट, वर्चुअल ट्रेड फेयर्स, बायर सेलर मीट में प्रतिभाग करने में सहयोग दिया जायेगा।

वेब पोर्टल के माध्यम से किसानों को मिलेगा लाभ : श्रीराम चैहान

डा0 सहगल ने बताया कि सेंट्रलाइज्ड फैसिलिटेशन संेटर की स्थापना से जनपद स्तर पर इकाइयों की कठिनाइयों का समाधान होगा। इकाइयों को आवश्यकता के अनुरूप परामर्श तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्पादनवार टेªड गाइड्स तथा अन्य उपयोगी साहित्य का प्रकाशन कराया जायेगा। साथ ही हेल्पडेस्क भी स्थापित कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि ओवरसीज टेड प्रमोशन व फैसिलिटेशन सेंटर दो स्तर पर स्थापित किये जायेंगे। जनपद स्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला प्रोत्साहन केन्द्रों में इसकी स्थापना होगी। जनपद स्तरीय सेन्टर्स से समन्वय स्थापित किये जाने हेतु सेंट्रलाइज्ड फैसिलिटेशन सेंटर लखनऊ में कैसरबाग स्थित उ0प्र0 निर्यात संवर्धन परिषद कार्यालय में स्थापित किया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा देश से निर्यात को बढ़ाने में राज्यों की भूमिका के सक्रिय पारस्परिक समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद को निर्यात हब के रूप में विकास किये जाने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा निरंतर राज्यों के लिए दिशा-निर्देश एवं गाइडलाइन्स जारी की जा रही है। इसी क्रम में केन्द्र सरकार की अपेक्षानुसार प्रदेश में पृथक रूप से टेड फैसिलिटेशन कमिश्नर की नियुक्ति की गई है एवं प्रत्येक जनपद को डिस्ट्रिक एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित किये जाने हेतु डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट एक्शन प्लान तैयार कराये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जनपद में एक्सपोर्ट डेवलपमेंट सेंटर्स की स्थापना का कार्य भी प्रक्रियाधीन है।

Tags: Lucknow NewsNavneet Sehgal
Previous Post

सोनी इंडिया ने लॉन्च की नई स्मार्ट टीवी, जानिए क्या है खासियत

Next Post

Father’s Day पर दे अपने पिता को दे इनमे से कोई उपहार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
Give any of these gifts to your father on Father's Day

Father's Day पर दे अपने पिता को दे इनमे से कोई उपहार

यह भी पढ़ें

Shot

CM आवास पर तैनात सिपाही की गोली लगने से मौत, PAC वैन में मिला खून से लथपथ शव

21/01/2023
Suicide

कैंसर पीड़ित ने गोली मारकर की आत्महत्या

23/11/2022
yogasan

इन योगासन की मदद शरीर को बनाएँ चुस्त और तंदरुस्त

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version