• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नमामि गंगे परियोजना लागू होने से गंगा की अविरलता व निर्मलता में गुणात्मक सुधार : योगी

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि नमामि गंगे परियोजना लागू होने के बाद गंगा की अविरलता व निर्मलता में गुणात्मक सुधार आया है। इसका श्रेय काशी को भी जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमामि गंगे के माध्यम से गंगा व नदियों के प्रति अपनी संकल्पता भी दिखायी।

दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आये मुख्यमंत्री नदेसर स्थित तारांकित होटल में एक मीडिया हाउस की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 07 वाटर चैंपियन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर जल सरंक्षण पर खासा जोर दिया।

उन्होंने कोरोना काल के पहले और दूसरे दौर का उल्लेख कर कहा कि कोरोना महामारी से विकसित देश पस्त हो चुके हैं। अमेरिका की आबादी 33 करोड़ है। किंतु कोरोना काल में मौत की दर भारत की अपेक्षा वहां दोगुना रहा। अमेरिका में भारत की अपेक्षा चिकित्सा स्ट्रक्चर काफी अच्छा होने के बावजूद वहां पर मौत की दर भारत की अपेक्षा अधिक रहा। कोरोना प्रबंधन भारत में काफी अच्छा रहा।

मुख्यमंत्री ने इंसेफलाइटिस रोग का जिक्र कर कहा कि प्रदेश में इस रोग से मरने वाले बच्चों में अधिकांश अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के बच्चे रहे, जिन्हें लोगों ने मात्र वोट बैंक बना कर रखा था। प्रदेश सरकार ने इंसेफलाइटिस रोग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया और 98 फ़ीसदी बच्चों के मौतों को रोका।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छता अभियान चलाया। लेकिन उत्तर प्रदेश में घर-घर शौचालय बनाने की अभियान में तत्कालीन सरकार की कोई रुचि नहीं रही। जिस कारण 02 करोड़ 61 लाख बनने वाले शौचालयों में से 2.5 वर्ष में मात्र 43000 शौचालय बने। 2017 में उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर मात्र डेढ़ वर्ष में ही शत-प्रतिशत घर-घर शौचालय बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया।

मुख्यमंत्री ने गंगा की निर्मलता एवं अविरलता को लेकर कहा कि 2013 में मॉरीशस के प्रधानमंत्री भारत आए थे और उस समय प्रयागराज में कुंभ चल रहा था, किंतु वहां पर पानी की गुणवत्ता एवं अव्यवस्था को देखकर उन्होंने बगैर गंगा में स्नान व आचमन किये बगैर ही वापस चले गए। किंतु वाराणसी में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में जब वे यहां पर आए। कुंभ में आने के लिए सरकार के आमंत्रण पर वे प्रयागराज गए और वहां की व्यवस्था एवं त्रिवेणी के पानी की गुणवत्ता को देख आश्चर्य व्यक्त किया और उन्होंने गंगा में आचमन भी किया और स्नान भी किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्लास्टिक को बैन करने से पर्यावरण की साथ-साथ कुम्हारों के जीवन में भी बड़ी परिवर्तन आया है। इससे मिट्टी के बर्तन की खपत जहां बड़ी है, वहीं पर्यावरण में भी गुणात्मक सुधार हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल भी मौजूद रहे।

Tags: cm yoginamami ganga projectup newsvaranasi news
Previous Post

RJD से खुद आउट हो चुके हैं तेजप्रताप, उनका अब पार्टी से कोई नाता नहीं : शिवानंद

Next Post

शराबी भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Next Post
rape

शराबी भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Pickles

पानी में बनाएं अचार, बनाने में आसान और स्वाद में मजेदार

15/10/2024
fire in sai temple

मुंबई के साईबाबा मंदिर में लगी आग, दो की मौत, एक घायल

27/12/2020
Termites

इन नुस्खों से अपने महंगे फर्नीचर को बचाए दीमक से

16/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version