• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की लोकप्रियता से सपा को दिन में तारें दिखने लगे हैं : शर्मा

Writer D by Writer D
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
दिनेश शर्मा Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि धरातल पर जनाधार खो चुकी समाजवादी पार्टी (सपा) मीडिया के जरिये अपने झूठे आरोपों से जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

डा शर्मा ने कहा कि योगी सरकार की लोकप्रियता के कारण सपा को दिन में भी तारे दिखने लगे हैं, क्योंकि पिछली सरकारों ने जो वर्षों में नहीं किया, उसे योगी सरकार ने मात्र चार साल के कार्यकाल में कर दिखाया है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जो गड्ढ़े किए थे, उसे भरने के साथ प्रदेश को विकास की राह पर लाने का काम योगी सरकार ने ही किया है। किसान हितों को लेकर प्रदेश सरकार ने अनेक कार्य किए हैं। प्रदेश किसानों की आय दोगुनी करने की ओर बढ़ रहा है। 24 माफिया जेल में हैं, यूपी में जितनी चीनी मिलें हैं, उनका संचालन हो रहा है। वह हार से उबर नहीं पाए हैं।

1 अप्रैल से बदल जाएगा श्रम कानून का नियम, सैलरी, पीएफ, छुट्टियों पर पड़ेगा असर

श्री यादव ने कहा कि हाल ही में चुनाव हुए थे, उनका सूपड़ा साफ हो गया। शिक्षक स्नातक चुनाव में बीजेपी को पूरी सफलता मिली। हम शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं, नकलविहीन परीक्षाएं करवा रहे हैं। सबसे बड़ा डाटा सेंटर उत्तर प्रदेश में लगा है, जितने भी सर्वे हुए उनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे आगे माना गया। सीएम योगी का कोविड मैनेजमेंट शोध का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना मुख्यमंत्री योगी पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसानों से जितनी खरीद हुई है, अगर उसकी तुलना समाजवादी पार्टी की दो सरकारों और बहुजन समाज पार्टी सहित 2003 से 2017 के बीच आई सरकारों से करें, तो योगी सरकार के साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल इनके कार्यकालों पर भारी पड़ता है।

यूपी में अबतक मिले 4.68 लाख करोड़ निवेश, तीन लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू

उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान नारा था कि ‘सपा का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है’। योगी सरकार ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाकर 67 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को भूमाफिया से मुक्त कराया है। सत्ता में रहने के दौरान इन लोगों ने जबरन किसानों की भूमि दबाई थी और सार्वजनिक जमीनों को कब्जा किया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली ऐसी सरकार है, जिसने किसानों को करीब 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। चार साल में यूपी के 25 लाख से ज्यादा धान किसानों को 23328.80 करोड़ और 33 लाख से ज्यादा गेहूं किसानों को 29017.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस साल कोरोना के बावजूद 66 लाख मीट्रिक टन धान का क्रय एमएसपी पर किया गया है।

डा शर्मा ने कहा कि 2018 में योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में वृद्धि की थी। कोरोना काल के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की 119 चीनी मिलों का संचालन कर रही है। ये तब है, जब अन्य राज्यों की अधिकतर चीनी मिलें बंद हो चुकी थीं। गन्ना किसानों को जितना पिछली सरकारों में भुगतान हुआ था, उससे ज्यादा हमारी सरकार ने साढ़े तीन वर्षों में ही कर लिया था।

Tags: dinesh-sharmaup government newsup newsYogi News
Previous Post

21 फरवरी राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Next Post

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज पूरे देश का किसान खडा है : संजय सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
sanjay singh

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज पूरे देश का किसान खडा है : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

warts

मस्सों से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये घरेलू उपचार

15/07/2026
CM Yogi

बूथ जीतिए, चुनाव जीतिएः सीएम योगी

19/09/2024
Mukhtar Ansari

पेशी के दौरान जज के सामने गिड़गिड़ाया मुख्तार अंसारी, कहा- जेल में क्रूरता हो रही है

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version