• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला ने एक साथ दिया सात बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
seven babies

महिला ने एक साथ दिया सात बच्चों को जन्म

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान में एक महिला ने एक साथ सात बच्चों को जन्म दिया है। दिलचस्प यह भी है कि महिला के साथ-साथ सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इन बच्चों में चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने इन बच्चों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित ऐबटाबाद शहर की है। पाकिस्तान की ‘समां टीवी’ की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के जिन्ना इंटरनेशनल अस्पताल में इस महिला का इलाज चल रहा था। इन बच्चों के पिता का नाम यार मोहम्मद है। उन्होंने बताया कि पत्नी जब गर्भवती थी तभी जांच के दौरान हमें पता चल गया था कि एक से ज्यादा बच्चे हैं, लेकिन यह नहीं पता था कि सात बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर हमने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल में महिला का बेहद सधे तरीके से इलाज शुरू किया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में यह पता चला कि महिला के पेट में पांच बच्चे हैं। इसके बाद यह तय हुआ कि महिला का ऑपरेशन किया जाए। फिलहाल महिला का ऑपरेशन किया गया और एक-एक करके सात बच्चों ने जन्म लिया। महिला और बच्चों की हालत स्थिर बताई गई है।

गुरमीत राम रहीम समेत 5 आरोपियों को उम्रकैद, लगा जुर्माना

इस पूरी घटना पर बीबीसी ने एक विस्तृत रिपोर्ट छापी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इसी अस्पताल की डॉक्टर हिना फैयाज ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कैसे संभव हुआ कि एक साथ सात बच्चों ने जन्म लिया है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के लगभग आठ महीने बीत चुके थे और महिला का ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक बढ़ा हुआ था, पेट भी बहुत ज्यादा फूल चुका था।

हिना फैयाज ने बताया कि ऑपरेशन के लिए इमरजेंसी स्तर पर तैयारी की गई और महिला का ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जब हम गर्भाशय तक पहुंचे, तो एक-एक करके बच्चे को मां से अलग करते गए। इसमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत थी। यह काफी हैरान करने वाला सुखद अनुभव था कि सभी बच्चों की जान बच गई थी।

उन्होंने बताया कि गर्भधारण करने वाली दवाओं के अधिक इस्तेमाल के चलते शरीर में एक से अधिक अंडे मैच्योर हो जाते हैं, इस मामले में भी यही हुआ है। फिलहाल अब महिला और उसके परिवार के लोग काफी खुश हैं। यार मोहम्मद खैबर पख्तूनख्वा के ही बटग्राम जिले के रहने वाले हैं। यार मोहम्मद की पहले से ही दो बेटियां हैं। वे कहते हैं कि हम बहुत खुश हैं।

Previous Post

T20 World Cup: आयरलैंड के इस बॉलर ने किया कमाल, चार गेंदों में झटके चार विकेट

Next Post

कोरोना के बाद डेंगू का कहर जारी, दिल्ली में हुई पहली मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

दुर्गाष्टमी या महानवमी, कब करें कन्या पूजन? जानें सही दिन और मुहूर्त

14/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Next Post

कोरोना के बाद डेंगू का कहर जारी, दिल्ली में हुई पहली मौत

यह भी पढ़ें

सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’

04/07/2026
CM Yogi

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी

10/05/2024
kidnapped

डेढ़ साल पहले हुआ था नाबालिग लड़की का अपहरण, पुलिस ने यूपी से लाकर परिवार से मिलाया  

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version