• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T20 World Cup: आयरलैंड के इस बॉलर ने किया कमाल, चार गेंदों में झटके चार विकेट

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी-20 विश्व कप के दूसरे दिन आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्सिट कैंफर ने चार गेंदों में चार विकेट लेकर सनसनी फैला दी है। नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर 12 में जगह बनाने के लिए खेले जा रहे क्वालीफाइंग मैच में कैंफर ने टी-20 विश्व कप 2021 की पहली हैट्रिक भी अपने नाम की। लसिथ मलिंगा के बाद फटाफट क्रिकेट के वर्ल्ड कप में वह चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले महज तीसरे ही गेंदबाज हैं।

कर्सिट ने नीदरलैंड्स की पारी के 10वें ओवर में यह कारनामा किया। उन्होंने अपने ओवर में दूसरी गेंद पर कॉलिन एकरमैन को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद अगली बॉल पर उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज रेयान डेस्काथे को चलता किया। ओवर की चौथी बॉल पर आयरलैंड के फास्ट बॉलर ने स्कॉट एडवर्ड्स को आउट करके अपने हैट्रिक पूरी की और पांचवीं बॉल पर वैन डर मर्व को आउट करके चार गेंदों में चार विकेट झटक लिए।

टी-20 इंटरनेशनल में कर्सिट ऐसा करने वाले महज तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले लसिथ मलिंगा ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार गेंदों में चार विकेट चटकाए थे। वहीं, उसी साल अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।

अगर आपका SBI कार्ड हो गया है चोरी, तो एक SMS के जरिये ऐसे करवाएं ब्लॉक

कर्सिट की शानदार गेंदबाजी के आगे नीदरलैंड्स के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। कर्सिट कैंफर आयरलैंड की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। इसके साथ ही वह टी-20 विश्व कप में भी चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

कैंफर से पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली हैट्रिक ले चुके हैं। मलिंगा और राशिद ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप में यह खास उपलब्धि हासिल की थी।

Tags: T20 UpdatesT20 World Cupt20 world cup 2021T20 world cup newsT20 World Cup ScheduleT20 World Cup Updates
Previous Post

गुरमीत राम रहीम समेत 5 आरोपियों को उम्रकैद, लगा जुर्माना

Next Post

महिला ने एक साथ दिया सात बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के हाथों 21 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Next Post
seven babies

महिला ने एक साथ दिया सात बच्चों को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

यह भी पढ़ें

dharmendra yadav

धर्मेन्द्र यादव ने सपा से भरा पर्चा, बोले- झूठ बोलने वालों से उनकी लड़ाई

06/06/2022
ICAI CA

इस दिन से डाउनलोड करें बीएड एग्जाम के एड्मिट कार्ड, दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

09/07/2021

शहीद समर पाल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, आश्रितों को 50 लाख की मदद का किया ऐलान

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version