• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला ने अपनी पसंद से रचाई दूसरी शादी, तो पंचों ने ठोका 11 लाख का जुर्माना

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
दूसरी शादी करने पर पंचों ने ठोका 11 लाख का जुर्माना

दूसरी शादी करने पर पंचों ने ठोका 11 लाख का जुर्माना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर जिले में जातीय पंचों ने पीड़ित दंपति को 11 लाख रुपये जुर्माना भरने का फरमान सुनाते हुए एक दंपति का हुक्का पानी बंद कर उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया है। पीड़ित दंपति और उसका परिवार न्याय के लिए बाड़मेर पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ितों ने इस संबंध में 35 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मामला बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना इलाके के भंवार गांव से जुड़ा है। यहां के एक महिला को दूसरी शादी करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब तथाकथित जातीय पंचों ने उसे 11 लाख का आर्थिक दंड भरने का फैसला सुना दिया। जानकारी के मुताबिक भंवार निवासी समजू ने इस संबंध में जातीय पंचों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी वेरशीराम से हुई है। उसकी पहली शादी श्रवण कुमार से हुई थी लेकिन वह रेप केस के आरोप में जेल में है।

पति श्रवण कुमार के जेल जाने के बाद उसने उससे तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली। लेकिन यह शादी उसके पीहर पक्ष को नागवार गुजरी। उसकी इस शादी के बाद 35 जातीय पंचों ने तिलोकाराम की अगुवाई में तुगलकी फरमान सुनाते हुए 11 लाख रुपये का अर्थदंड भरने का आदेश दिया है। पीड़िता का कहना है कि वह और उसका पति ये जुर्माना राशि भरने में सक्षम नहीं हैं। इस पर उन्हें समाज से बाहर कर दिया गया है।

सौरभ कृपाल होंगे भारत के पहले समलैंगिक जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

दर-दर की ठोकरे खाने के बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ सेड़वा थाने पहुची और मामला दर्ज करवाया। सेड़वा पुलिस थाना में धारा 384 के तहत मामला दर्ज कर जांच तो शुरू की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस पर पीड़िता बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंची। पीड़िता समजू व वैरशीराम के मुताबिक उन्हें समाज से बहिष्कृत कर 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गरीब परिवार होने से 11 लाख रुपये भरने में असमर्थता जताने पर समाज से बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर दिया गया है।

इस बारे में बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार ने 18 अक्टूबर को सेड़वा थाने में मामला दर्ज करवाया था। पूरे प्रकरण की तथ्यता की जांच करवाकर जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

सौरभ कृपाल होंगे भारत के पहले समलैंगिक जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

Next Post

देश में कोरोना मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 8 हजार नये मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना मामलों में आई कमी, 24 घंटे में 8 हजार नये मरीज

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

19/01/2022
कांग्रेस नगर अध्यक्ष समेत दो की मौत Two including Congress city president died

मेरठ : मकान में तेज धमाके से कांग्रेस नगर अध्यक्ष समेत दो की मौत

29/10/2020

निषादों के आरक्षण की मांग पर योगी सरकार ने केन्द्र  से मांगा मार्गदर्शन

20/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version