• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

World Cancer Day 2022: इन लक्षणों को पुरुष ना करें नजरंदाज, हो सकते है कैंसर का संकेत

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे (World cancer day 2022) मनाया जाता है। लोगों को इस गंभीर बीमारी के बारे में जागरुक करने, लक्षणों की पहचान करने और बचाव के तरीके बताने के लिए ये दिन मनाया जाता है। हर साल लाखों लोगों की मौत सिर्फ कैंसर से होती है।

कैंसर का इलाज काफी लंबा चलता है और कई लोग अपनी इससे अपनी जिंदगी की जंग हार जाते हैं। शुरुआती स्टेज में ही इसके लक्षणों की पहचान कर इस गंभीर होने से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कि पुरुषों को कैंसर (Cancer Symptoms in Men) से जुड़े किन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पेशाब में दिक्कत-

कुछ पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ पेशाब से जुड़ी दिक्कत बढ़ जाती है। आपको रात में बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है। कई बार पेशाब कंट्रोल भी नहीं हो पाता है। पेशाब के समय जलन महसूस होती है और कभी-कभी इससे खून भी आने लगता है। प्रोस्टेट ग्लैंड के बढ़ जाने की वजह से ये लक्षण महसूस होते हैं। ये प्रोस्टेट कैंसर भी हो सकता है। ऐसी कोई भी दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। वो आपके खून या प्रोस्टेट की जांच करा सकते हैं।

स्किन में बदलाव-

अगर आपकी स्किन पर तिल या मस्सा है तो इसके आकार या रंग में बदलाव आ सकता है। स्किन पर कुछ धब्बे अचानक दिख सकते हैं। अगर आपको कुछ भी ऐसा दिखता है तो बिना लापरवाही किए डॉक्टर से मिलें। ये स्किन कैंसर का लक्षण हो सकता है। डॉक्टर आपका बायोप्सी कराने की सलाह दे सकता है।

निगलने में दिक्कत-

कैंसर की वजह से कुछ लोगों को समय-समय पर निगलने में दिक्कत महसूस होती है। अगर निगलने में दिक्कत के साथ-साथ आपका वजन भी अचानक से कम हो रहा है या उल्टी हो रही है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। वो आपको गले या पेट के कैंसर की जांच कर सकता है। गले की जांच के लिए आपका बेरियम एक्स-रे किया जा सकता है।

सीने में जलन-

अगर आपको अक्सर सीने में जलन महसूस होती है और डाइट में बदलाव के बाद भी ये जलन कम नहीं होती है तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए। सीने में बहुत ज्यादा जलन पेट या गले के कैंसर से जुड़ा हो सकता है। इसलिए बिना समय गंवाए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

मुंह में बदलाव-

अगर आप स्मोकिंग करते हैं या फिर तंबाकू खाते हैं तो आपको माउथ कैंसर ( Mouth cancer) होने की संभावना सबसे ज्यादा है। इसकी वजह से आपके मुंह में और होठों पर पर सफेद, लाल, भूरे या पीले रंग के धब्बे नजर आ सकते हैं। आपको मुंह में एक घाव भी महसूस हो सकता है जो अल्सर जैसा दिखाई देता है। डॉक्टर आपको टेस्ट और ट्रीटमेंट की सलाह दे सकता है।

 तेजी से वजन घटना-

बिना कोई कोशिश किए भी आपका वेट लॉस तेजी से हो रहा है तो ये स्ट्रेस या फिर थायरॉइड की वजह से हो सकता है। इन समस्या के बिना भी अगर आपका वजन तेजी से कम ह रहा है तो ये पैंक्रियाज, पेट या फिर लंग कैंसर का लक्षण हो सकता है। ब्लड टेस्ट के जरिए इसकी सही जानकारी मिल सकती है।

टेस्टिकल्स में बदलाव-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार टेस्टिकल में गांठ, भारीपन या कोई भी बदलाव दिखने पर देरी नहीं करनी चाहिए। सही समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज भी किया जा सकता है। इसे पता लगाने के लिए डॉक्टर आपका ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड करा सकते हैं।

छाती में बदलाव-

छाती में किसी तरह का गांठ महसूस होना पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है। आमतौर पर पुरुष ब्रेस्ट से जुड़े इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से  इसका पता बहुत एडवांस स्टेड पर जाकर चलता है। डॉक्टर्स का कहना है कि पुरुषों को गांठ से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

थकान-

कई प्रकार के कैंसर में बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। पूरा आराम करने के बाद भी ये थकान नहीं दूर होती है। ये थकावट बहुत काम के बाद वाली थकान से अलग होती है। अगर आपको भी इस तरह की बहुत ज्यादा थकान लगती है और इसकी वजह से आप अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पा रहे हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बहुत ज्यादा खांसी आना-

ज्यादा खांसी आमतौर पर कैंसर का लक्षण नहीं है और ये 3-4 सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि, अगर आपकी खांसी 4 सप्ताह के बाद भी रहती है और इसके साथ ही आपको सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होती है तो ये लंग कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसके लिए डॉक्टर आपका एक्स-रे करा सकता है।

Tags: cancer daymen cancer dayworld cancer day 2022
Previous Post

बेड कोलेस्ट्रॉल को करना है इस फल का काम, जाने इसके और भी फायदे

Next Post

इस सजावटी पौधे से हो सकता है कोरोना का खात्मा! वैज्ञानिकों ने जगाई उम्मीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

डल स्किन में फिर से निखार पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये

15/09/2026
Next Post

इस सजावटी पौधे से हो सकता है कोरोना का खात्मा! वैज्ञानिकों ने जगाई उम्मीद

यह भी पढ़ें

cm dhami

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट

11/01/2023
CM Yogi

उप्र सरकार गंगा व सहायक नदियों के संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध : योगी

30/12/2022
gangrape

बलरामपुर गैंगरेप : पीड़िता के परिजनों से मिले अधिकारी, छह लाख की मुआवजा राशि का अनुबंध पत्र सौपा

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version