• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बनेगी वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी: बॉलीवुड बोला- योगी हैं तो यकीन है

Desk by Desk
22/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
योगी हैं तो यकीन है

योगी हैं तो यकीन है

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी बनेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों से चर्चा की।

इस दौरान एक सुर में बॉलीवुड की हस्तियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही आगे बढ़कर खुद हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। बैठक में दिग्गज कलाकार, निर्माता-निर्देशक सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

यूपी पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, लखनऊ में कई ठिकानों पर की छापेमारी

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आज का मौका उत्सव का है। योगी जी की क्षमता पर सभी को भरोसा है। यूपी की फ़िल्म सिटी यूपी में तो होगी, लेकिन पूरी दुनिया इसे अपना मानेगी। यह ताजमहल की तरह ही दुनिया भर को आकर्षित करने वाली हो। उन्होंने कहा कि योगी जी के इस सपने को साकार करने में अगर मैं भी भागीदार हो सका तो यह मेरा सौभाग्य होगा।

क्षेत्रीय सिनेमा को देगा पुनर्जीवन: परेश रावल

वहीं नेशनल स्कूल ऑफ ड्राम के चेयरमैन व कलाकार परेश रावल ने कहा कि बहुत स्वागतयोग्य कदम है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है। फ़िल्म पटकथा लेखन को लेकर योगी जी कोई प्रयास करें तो बहुत सहायता मिलेगी। यह क्षेत्रीय सिनेमा को भी पुनर्जीवन देने वाला आयाम सिद्ध होगा।

फिल्म जगत के सम्मानित महानुभावों के साथ वार्ता… https://t.co/n2vZiSboQA

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 22, 2020

फ़िल्म जगत को नया विकल्प देने की कोशिश : राजू श्रीवास्तव

अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फ़िल्म बन्धु राजू श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे हर्ष है कि योगी जी ने फ़िल्म जगत को नया विकल्प देने की दिशा में कोशिश की है। यह छोटे-छोटे शहरों की अद्भुत प्रतिभाओं के हौसलों, सपनों को पंख देने वाला होगा। मैं हर समय, पूरी क्षमता के साथ सेवा के लिए प्रस्तुत रहूंगा।

प्रदेश के औद्योगिक, पर्यटन विकास को नई दिशा प्रदान करने वाली होगी: मनोज जोशी

अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि अद्भुत और अनुपम प्रयास है। यह फिल्म सिटी पंजाबी, बंगाली, हिंदी, सहित 12 भारतीय भाषाओं के फिल्मोद्योग का महाद्वार होगी। इसे इको-फ्रेंडली बनाने की कोशिश हो। आज ओटीटी प्लेटफार्म पर हिंदी पट्टी की कहानियां छायी हुई हैं। आज 70 फीसदी टेक्नीशियन उत्तर प्रदेश के हैं। रंग कर्म में यूपी अत्यंत समृद्ध है। इन सभी को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने में यह नवीन फ़िल्म सिटी अत्यंत उपयोगी हो सकती है। यह प्रदेश के औद्योगिक, पर्यटन विकास को नई दिशा प्रदान करने वाली होगी।

प्रियंका गांधी का सरकार से सवाल, बिल किसान हितैषी हैं तो MSP का जिक्र क्‍यूं नहीं?

यह दुनिया के लिए महत्वपूर्ण प्रयास: अनूप जलोटा

गायक अनूप जलोटा ने कहा कि बहुत अभिनन्दनीय प्रयास है। इसके लिए पूरी दुनिया के फ़िल्म सिटीज का अध्ययन किया जाना चाहिए। उनकी खूबियों, कमियों को समझना चाहिए। आवश्यकताओं के लिहाज से सुविधाएं दी जाएं। यह दुनिया के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है।

योगी जी हम धावक हैं दौड़ पड़ेंगे: कैलाश खेर

गायक कैलाश खेर बोले कि आज जब योगी स्वयं नेतृत्व कर रहे हैं, तो कोई भी कार्य असाध्य नहीं है। दुनिया में फ़िल्म सिटी के नाम पर लाखों किले खड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने 70 साल में क्या हाल कर दिया कि घिन आती है, शर्म आती है। उत्तर प्रदेश देवताओं की पुण्य भूमि है। दुनिया को राह दिखाने वाली है। योगी जी की यह दुनिया भारतीय संस्कृति को पोषित करने वाली हो। कला साधकों को सम्मान मिले। ऐसा जरूर होगा, यह मेरा विश्वास है। बाकी योगी जी आदेश करें, हम धावक हैं दौड़ पड़ेंगे।

कला क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक: सतीश कौशिक

निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक ने कहा कि यूपी शूटिंग फ्रेंडली जगह रही है। यहां मैंने बहुत काम किया है। आज का दिन पूरी दुनिया के कला क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। योगी जी फ़िल्म जगत को एक नवीन विकल्प दे रहे हैं। आज जो प्रेजेंटेशन दिखाया गया, वह हमें एक बेहतर भविष्य की छवि दिखा गया। आपने हम कलाकारों को एक नया आधार दिया है। यूपी की संस्कृति ने भारतीय फिल्मों को शुरू से ही प्रभावित किया है, अब यहां की फ़िल्म सिटी पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी।

बहुत कम समय में बहुत खूबसूरत काम किया : उदित नारायण

सिंगर उदित नारायण ने कहा कि योगी जी ने बहुत कम समय में बहुत खूबसूरत काम किया है। ऐसे में फ़िल्म सिटी की घोषणा से हम सभी का उत्साहित होना लाजिमी है। मैं 40 साल फ़िल्म जगत का हिस्सा रहा हूं। योगी जी के इस बड़े सपने को साकार करने में अगर मैं भी कुछ योगदान कर सका तो जीवन को धन्य समझूंगा।

गीतकार मनोज मुन्तशिर ने किया ये अनुरोध

गीतकार मनोज मुन्तशिर ने कहा कि योगी जी ने करोड़ों प्रतिभाओं को पंख दे दिए। 75 साल से हिंदी पट्टी इसका इंतजार कर रही थी। यूपी की भाषा तो दुनिया में फैल गई, लेकिन यूपी की कहानियां नहीं सुनाई गईं। योगी जी से अनुरोध है कि एक फ़िल्म इंस्टिट्यूट और म्यूजिक इंस्टिट्यूट की स्थापना की दिशा में भी विचार करें। आल्हा ऊदल, महामना मालवीय जैसे महामानवों से नई पीढ़ी को परिचित कराने की कोशिश हो। मुझे आज यूपी वाला होने पर बहुत गर्व है।

नई प्रतिभाओं को मंच देने वाली होगी: ओम राउत

फिल्म निर्माता ओम राउत ने कहा कि बहुत शानदार विजन है। हम इस फ़िल्म सिटी में आर्टिस्ट, टेक्नीशियन आदि की ट्रेनिंग की व्यवस्था भी कर सकें, तो बेहतर होगा। यूपी में अब भी फिल्मों का प्रसार बहुत कम है। थियेटर कम हैं। यहां विकास की बहुत संभावना है। यूपी की यह फ़िल्म सिटी नई प्रतिभाओं को मंच देने वाली होगी।

हम कंधे से कंधा मिलाकर हैं तैयार : अशोक पंडित

इस दौरान फ़िल्म निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा कि फ़िल्म सिटी के निर्माण में फ़िल्म जगत के लोगों को शामिल करने की सोच योगी जी की सकारात्मकता का प्रतीक है। प्रोड्यूसर, टेक्नीशियन, एक्टर, हमारी इंडस्ट्री के इन्फ्रास्ट्रक्चर हैं। इनका इनवॉल्वमेन्ट होना, इस बड़े प्रोजेक्ट के सफल होने की गारंटी है। योगी जी के विजन ‘बियांड द ग्लोब’ रहा है। निश्चित ही यह फिल्म सिटी भी इसी विचार का प्रतिबिंब होगी। हमारी पूरी इंडस्ट्री कंधे से कंधा मिलाकर आपके सपने को पूरा करने के लिए तैयार है।

याेगी का बड़ा फैसला : नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर 1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी

यह फ़िल्म सिटी यूपी को और समृद्ध करेगी

नितिन देसाई, कला निर्देशक ने कहा कि फ़िल्म केवल नृत्य-संगीत ही नहीं है। लाखों को रोजगार, अरबों का व्यापार, हुनर और हौसलों को सलाम भी है। जो प्रस्ताव यूपी का है वह इंटरनेशनल फ़िल्म जगत को आकर्षित करने वाला है। देवताओं की जन्मस्थली है उत्तर प्रदेश. धर्म, संस्कृति, कला का अद्भुत संगम है।  यह फ़िल्म सिटी यूपी को और समृद्ध करेगी। हम सभी इस विजन को सफल करने में हम संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

एनिमेशन इंडस्ट्री की दिशा में भी कोशिश हो: सौंदर्या

बैठक में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और फ़िल्म निर्माता सौंदर्या भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि भारत में अब भी एनिमेशन इंडस्ट्री नहीं है। आज की फिल्मों में इसका बड़ा असर है। योगी जी अगर इस दिशा में कोशिश हो, तो बड़ी सुविधा होगी। विजयेंद्र प्रसाद, निर्देशक ने कहा कि योगी जी में बहुत क्षमता है। इन्होंने जो कार्य सोचा है वह ज़रूर कर सकेंगे। मेरे योग्य कोई कार्य हो, तो खुद को सौभाग्यशाली समझूंगा।

इस सपने को यूपी बनाम महाराष्ट्र न बनने दिया जाए: विनोद बच्चन

फिल्म निर्माता विनोद बच्चन बोले कि यूपी में फिल्मसिटी का सपना, दशकों से है। आज वह सपना योगी जी ने देखा है। अब पूरा होना तय है। इसके निर्माण में फ़िल्म जगत के विद्वान तकनीशियनों का जितना सहयोग लेंगे, उतना ही यह प्रोजेक्ट सफल होगा। मैंने अपनी फिल्मों में हमेशा से ही यूपी को रिप्रेजेंट किया है। बस इस सपने को यूपी बनाम महाराष्ट्र न बनने दिया जाए। हमसे जो बन सकेगा, हम करने के लिए पूरी क्षमता से तैयार हैं। अब यह और गति पकड़ेगा। एक महत्वपूर्ण बात, फ़िल्म स्क्रीन की कमी है, योगी जी छोटे-छोटे कस्बों तक पहुंचाने के लिए कुछ प्रयास करें तो बड़ी मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण यह भी है कि अच्छे सिनेमा को ही प्रोत्साहित किया जाए।

फ़िल्म सिटी एक संस्कृति के रूप में हो विकसित

शैलेश सिंह, निर्माता-निर्देशक बोले कि जेम्स कैमरन आज दुनिया की सबसे मंहगी फ़िल्म न्यूजीलैंड में बना रहे हैं। हमें समझना होगा कि फ़िल्म सिटी केवल बिल्डिंग या सेट्स की जगह प्रोवाइड करा देना भर नहीं होता। यह एक संस्कृति है। अगर हमने उन जैसे लोगों को बेहतर माहौल दिया, संस्कृति दी तो वह लोग भी यहां ज़रूर आएंगे। फ़िल्म सिटी केवल उत्तर प्रदेश बस लोकेशन बन कर न रह जाये, बल्कि एक संस्कृति के रूप में विकसित हो। यूपी सरकार की विल पॉवर देखकर ऐसा होने का विश्वास भी होता है।

Tags: BollywoodBollywwod actors drirector producers meet yogi AdityanathFilm City in UP celebrities Cinema world welcomed yogi adityanath decision praises him upasGreater NOIDA Film CityLucknow NewsUP में फिल्म सिटी: सिनेमा जगत की हस्तियों ने किया स्वागत कहा योगी हैं तो यकीन हैWorld class film cityYogi is sureबॉलीवुडयूपीयूपी में बनेगी वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटीयोगी हैं तो यकीन हैवर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी
Previous Post

याेगी का बड़ा फैसला : नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर 1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी

Next Post

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ता

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें

श्रीनगर बस हमले में तीन जवान हुए शहीद, कॉन्सटेबल रमीज अहमद ने तोड़ा दम

14/12/2021

धोनी की अगुवाई वाली CSK टीम क्या चार्टर्ड प्लेन से पहुंचेगी दुबई

30/07/2020
Khushi Dubey

बिकरू कांड: आरोपी खुशी दुबे की जमानत अर्जी कोर्ट ने की खारिज

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version