• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाह रे! मोदी सरकार अ​भी तक विराट-सचिन की सेंचुरी देखी , अब पेट्रोल-डीजल मार रहे हैं शतक: उद्धव ठाकरे

Desk by Desk
28/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Uddhav Thackeray
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। देशभर में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्षी पार्टियां विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्षी नेता ट्विटर से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने अपने बयान में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के शतकों का भी जिक्र किया। मालूम हो राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो चुकी है।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। हमने विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी देखी, लेकिन अब पेट्रोल-डीजल के शतक देख रहे हैं।” बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम अपने सर्चोच्च स्तर पर हैं। राज्स्थान के श्रीगंगानगर के बाद बीकानेर में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। पेट्रोल 100.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है।

अवैध संबंधों के चलते तहसील कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

एक महीने में करीब पांच रुपये बढ़ा पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले कुछ दिनों में चंद दिनों को छोड़कर रोजाना तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। फरवरी महीने में पेट्रोल 4.87 रुपये और डीजल का रेट 4.99 रुपये महंगा हो चुका है। इस महीने में कंपनी अब तक 16 बार दाम बढ़ा चुकी है। दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इससे पहले डीजल का रेट अधिकतम 30 जुलाई 2020 को 81.94 रुपये पर बिका था। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र के मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले ठाकरे?

टिकटॉक स्टार की मौत के बाद उठ रहे सवालों के बीच महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ ने इस्तीफा दे दिया। इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारा स्पष्ट रुख है कि सभी को न्याय मिलना चाहिए। आज संजय राठौड़ ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, इस मामले जांच चल रही है। बता दें कि वन मंत्री राठौड़ ने रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और कैबिनेट से अपना इस्तीफा सौंपा।

सोमवार से महाराष्ट्र में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विपक्ष राठौड़ के बहाने उद्धव सरकार को घेरने की तैयारी में था। इस्तीफा सौंपने के बाद राठौड़ ने कहा कि मेरी छवि और प्रतिष्ठा को नष्ट करने की कोशिश हो रही है, जो मैंने 30 साल के सामाजिक जीवन में बनाया है। मैं कह रहा था कि कोई फैसला लेने से पहले जांच होने दो, लेकिन विक्ष बजट सत्र को बाधित करने की धमकी दे रहा था।

Tags: centuryhindi newsMaharashtra CM Uddhav Thackeraynews in hindipetrol diesel priceSachin Tendulkaruddhav thackerayvirat kohliउद्धव ठाकरेपेट्रोल डीजल की कीमतमहाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरेविराट कोहलीशतकसचिन तेंदुलकर
Previous Post

मकान के छज्जा गिरने से महिला की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Next Post

दिनदहाड़े नाबालिग का किया अपहरण, तीन घंटे बाद छोड़कर बदमाश फरार

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
kidnapped

दिनदहाड़े नाबालिग का किया अपहरण, तीन घंटे बाद छोड़कर बदमाश फरार

यह भी पढ़ें

corona

यूपी में बेकाबू होता कोरोना, सामने आए 7 हजार से अधिक नए केस

09/01/2022

प्रदेश में योगी की सरकार फिर बने बाबा से कामना की है : रवि किशन

27/12/2021
Dhoni

नहीं चला धोनी का जादू, RCB ने CSK को दी 13 रनों से मात

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version