• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शी जिनपिंग को तख्तापलट का डर, पार्टी में विरोधी खेमे को लेकर हैं परेशान

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पूरी दुनिया पर प्रभुत्व कायम कर देश को सुपरपावर बनाने का सपने देख रहे हैं, लेकिन शी जिनपिंग की रातों की नींद उड़ी हुई है। कहने को तो जिनपिंग चीन के सर्वशक्तिशाली, सर्वमान्य नेता हैं लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें एक डर खाए जा रही है। जिनपिंग ने 2012 में सत्ता हासिल करने के बाद कैसे अपनी ताकत बढ़ाई दुनिया जानती है, लेकिन जिनपिंग की तानाशाही अब उनपर भारी पड़ रही है।

शी जिनपिंग का काउंटडाउन शुरू!

ब्रिटिश अखबार एक्सप्रेस ने दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है। कम्युनिस्ट पार्टी के दबाव की वजह से जिनपिंग की कुर्सी खतरे में है। दरअसल कम्युनिस्ट पार्टी का आरोप जिनपिंग कोरोना को सही तरीके से संभाल नहीं पाए। ऐसे में जिनपिंग को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

नीतीश ने रघुवंश प्रसाद सिंह को अ​र्पित किया श्रद्धासुमन, बोले- जमीन से जुड़े राजनेता थे

बता दें, जिनपिंग के इशारों पर ही चीन ने कोरोना का सच पूरी दुनिया से छिपाया, पिछले साल सितम्बर से ही कोरोना फैलना शुरू हो गया था, लेकिन जिनपिंग ने इस सच को दुनिया से छिपाया और पूरी दुनिया को कोरोना के मुंह में झोंक दिया है।

दुनिया को डराने वाला खुद क्यों डरा हुआ है?

चीन में बिना जिनपिंग की मर्ज़ी के पत्ता भी नहीं हिल सकता, लेकिन सत्ता का यही केंद्रीकरण अब जिनपिंग की सत्ता हिलाने वाला है। चीनी जनता हो या चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सब जिनपिंग की डिक्टेटरशिप से आजिज़ आ चुके हैं।

जिनपिंग को भी इस सच्चाई का एहसास है और यही वजह है कि जिनपिंग डरे हुए हैं, आतंकित हैं, क्योंकि सत्ता से चिपके रहने के लिए जिस जिनपिंग ने संविधान में बदलाव करवा लिया और आजीवन राष्ट्रपति बने रहने का प्रावधान करा लिया वह उसी सत्ता से बेदखल होने के डर से विचलित हैं।

क्या जिनपिंग को है बगावत का डर?

खुद कम्युनिस्ट पार्टी में जिनपिंग के खिलाफ बगावत की चिंगारी सुलग रही है। 2022 में होने वाले नेता के चुनाव में जिनपिंग को डर है कि पार्टी से उन्हें कितना समर्थन मिलेगा। जिनपिंग को लेकर जनता में जिस तरह का सेंटीमेंट है वो कम्युनिस्ट पार्टी का रवैया तय करेगा, क्योंकि भले ही जनता सीधे राष्ट्रपति के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी लेकिन उसका मूड काफी हद तक पार्टी का रुख तय करेगा और जनता का मौजूदा मूड जिनपिंग के कत्तई खिलाफ है।

13 करोड़ से ज़्यादा लोग बेरोज़गार हो चुके हैं। बेरोज़गारी की दर 12 फीसदी से ज़्यादा है। 1990 के बाद चीन ने ऐसी बेरोज़गारी नहीं देखी। कोरोना को लेकर जनता में भारी नाराज़गी है। उसकी बानगी वुहान के आसपास विरोध प्रदर्शनों में दिखी। इसलिए शी जिनपिंग को डर है कि उनकी कुर्सी कभी भी खिसक सकती है।

Tags: asian countries Headlinesasian countries Newsasian countries News in HindiChinachina coupChina militarychina political partyChina Xi JinpingChinese Communist PartyLatest asian countries NewsXi Jinpingxi jinping coupxi jinping oppositionचीन तख्तापलटबाकी एशियाशी जिनपिंगशी जिनपिंग को तख्तापलट का डर
Previous Post

नीतीश ने रघुवंश प्रसाद सिंह को अ​र्पित किया श्रद्धासुमन, बोले- जमीन से जुड़े राजनेता थे

Next Post

भ्रष्टाचार सूचकांक में 80वें स्थान पर है भारत, सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

भ्रष्टाचार सूचकांक में 80वें स्थान पर है भारत, सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर

यह भी पढ़ें

भारत ने ब्रिटेन यात्रियों को दी राहत, 10 दिनों के क्वारंटीन से मिली छूट

13/10/2021
AIMIM

हमें वोट कटवा कहकर जनेऊधारी नेतृत्व खुद को सांत्वना दे सकते है : ओवैसी

28/09/2020
army encounter

आतंकियों ने पुलिस कॉन्स्टेबल से AK-47 राइफल छीनी, सर्च ऑपरेशन जारी

25/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version