• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानता है पूरा देश, सबसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
27/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उप्र को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भारत के बेस्ट चीफ मिनिस्टर (Best CM) घोषित किये गये हैं। मूड ऑफ दि नेशन सर्वे में मुख्यमंत्री योगी को 39.1 फीसदी लोगों ने बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर माना है। वहीं इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल काफी पीछे हैं। पब्लिक ने मात्र 16 प्रतिशत मतों के साथ उन्हें दूसरे स्थान पर रखा है, जबकि प. बंगाल की सीएम को केवल 7.3 प्रतिशत लोगों ने अपना मत दिया है।

राज्य सरकारों के कामकाज को जानने और समझने के लिए इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है। इस सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल पूछे गए।

कामकाज से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं योगी (Yogi)

इस सर्वे के आधार पर देश की जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को सबसे लोकप्रिय सीएम बताया है। देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर पर जनता ने सीएम योगी को सबसे पहले पायदान पर रखा है। सर्वे में सबसे अधिक 39.1 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंसद किया और माना कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि योगी अपने कामकाज से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अगस्त 2022 के मुकाबले घटी है, तब वे 22 फीसदी लोगों की पंसद बनकर उभरे थे, मगर अब उन्हें 16 फीसदी लोगों ने ही वोट किया है। इसी तरह तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, जिन्हें देश के 7.3 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है। हालांकि, ममता की लोकप्रियता भी अगस्त 2022 की तुलना में करीब एक फीसदी घटी है।

अभी हुए यूपी में चुनाव तो 70 सीटें जीतेगी भाजपा

मूड ऑफ नेशन सर्वे में जनवरी 2023 के आंकड़े सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों में यूपी में बीजेपी और एनडीए को 49.3 फीसदी वोट के साथ 80 में से 70 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस, एसपी, बीएसपी समेत विपक्ष को 10 सीटें मिलने की बात कही गयी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए को यूपी में 64 सीटें मिली थीं। सपा को पांच सीटें, जबकि बसपा को 10 सीटें मिली थीं। इसके अलावा कांग्रेस को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था। बता दें कि 2017 में यूपी की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता देशभर में बढ़ रही है।

गरीबों के लिए वरदान मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना

योगी राज (yogi Raj) के छह साल में प्रदेश में जिस तरह से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रेल, रोड और वाटरवे कनेक्टिविटी, निर्बाध बिजली आपूर्ति और कानून व्यवस्था को लेकर कार्य हुए हैं, उसके बाद देश में ब्रांड योगी को लेकर क्रेज बढ़ने लगा है। लोग खुले दिल से इस बात की सराहना कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और दृढ़संकल्प के कारण ही यूपी आज करिश्माई बदलाव की राह पर है। आज एक्सप्रेस-वे के मामले में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बन चुका है। गुड गवर्नेंस के मामले में यूपी देश का शीर्ष राज्य है। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में यूपी ने देश में दूसरे नंबर का राज्य बनकर सबको हैरत में डाल दिया है। इसी क्रम में उद्योग समर्थित 25 नई नीतियां लाकर योगी आदित्यनाथ ने देशभर के उद्यमियों का ध्यान उत्तर प्रदेश की ओर खींचा है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। यह सब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हो पा रहा है। निश्चित तौर पर उनकी लोकप्रियता सबसे अधिक होनी चाहिए। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता सर्वे सबसे अधिक देखी जा रही है।

Tags: Lucknow Newsyogi news yogi adityanath
Previous Post

गरीबों के लिए वरदान मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना

Next Post

सीएम धामी ने पर्वतीय जनपदों के लिए 320 मोटर साइकिलों को किया रवाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने पर्वतीय जनपदों के लिए 320 मोटर साइकिलों को किया रवाना

यह भी पढ़ें

Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

01/07/2021
meesha-ali zafar

सिंगर मीशा शफी को तीन साल की सजा, अली जफर पर लगाया था शोषण का आरोप

14/03/2021
CBSE

जानें कब जारी होगा CBSE बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड

04/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version