• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Yogi Cabinet: सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

Writer D by Writer D
25/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने सुल्तानपुर में 272.25 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) विकसित करने तथा 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की।

सुल्तानपुर में 272.25 करोड़ से बनेगा औद्योगिक क्लस्टर

औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किया जाएगा। इसके लिए अवस्थापना विकास से संबंधित निर्माण कार्यों के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। परियोजना पर 27225.33 लाख रुपये यानी करीब 272.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

परियोजना का संभावित पूरा व्यय-भार राज्य सरकार वहन करेगी। इसमें केंद्र सरकार की किसी वित्तीय भागीदारी की अपेक्षा या प्रस्ताव नहीं है। निर्माण एजेंसी के चयन के लिए ग्लोबल बिड आमंत्रित की जाएगी और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप क्लस्टर विकसित होने से सुल्तानपुर को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना, निवेश और विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। परियोजना के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।

7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

कैबिनेट ने बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के विकास को भी मंजूरी दी है। यह परियोजना बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र, डिफेंस कॉरिडोर और झांसी के आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से बुंदेलखंड के इन क्षेत्रों तक सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी। परियोजना पर होने वाला संभावित पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। केंद्र सरकार की ओर से इस परियोजना में किसी वित्तीय भागीदारी की अपेक्षा या प्रस्ताव नहीं है।

औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी गति

कैबिनेट की मंजूरी के बाद झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की कार्यवाही जल्द शुरू किए जाने का लक्ष्य है। सरकार परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहती है। बेहतर कनेक्टिविटी से बीडा और डिफेंस कॉरिडोर में औद्योगिक गतिविधियों, निवेश और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सुल्तानपुर का औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स क्लस्टर और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे—दोनों परियोजनाएं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक आधारभूत ढांचे, निवेश, कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

Tags: yogi cabinet
Previous Post

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Next Post

योगी सरकार आयुष्मान योजना में दिशानिर्देशों को लेकर सख्त, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: प्रदेश में 2,606 करोड़ का औद्योगिक निवेश, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : हरिद्वार तक बढ़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 08 मेगा परियोजनाओं को 2902 करोड़ के निवेश की मंजूरी

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
Next Post
Yogi government strict regarding guidelines for Ayushman Yojana.

योगी सरकार आयुष्मान योजना में दिशानिर्देशों को लेकर सख्त, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

यूपी ने मजबूती के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ी : योगी

16/03/2022
Dead Body

पुलिस हिरासत से भागे हिस्ट्रीशीटर का शव रेलवे लाइन पर मिला

17/04/2021
WhatsApp

जल्द अपने डेस्कटॉप व लैपटॉप से भी कर पाएंगे WhatsApp वीडियो और वॉयस कॉल!

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version