• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mission Shakti: नए भारत का नया उत्तर प्रदेश कह रहा सफलता की नई कहानी

Writer D by Writer D
16/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश सफलता की नई कहानी कह रहा है। योगी सरकार (Yogi Government ) ने समर्थ उत्तर प्रदेश के लिए महिला श्रमशक्ति को सशक्त बना दिया है। इनकी समृद्धि के लिए योगी सरकार संकल्पित है। महिलाओं के उत्थान के लिए योगी सरकार ने शनिवार को मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का आगाज किया। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ते हुए शारदीय नवरात्रि से निरंतर इस पर अनेक आयोजन भी हो रहे हैं।

वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का पारदर्शी ढंग से शत-प्रतिशत लाभ भी यूपी की महिलाओं को मिल रहा है। योगी सरकार (Yogi Government ) की कुशल निगरानी व इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप महज छह वर्ष में महिला श्रम बल की भागीदारी में 17.9 फीसदी की वृद्धि भी हुई। 2017-18 में जहां महिला श्रम शक्ति की भागीदारी महज 14.2 फीसदी थी, वहीं 2022-23 में बढ़कर यह 32.10 फीसदी हो गई है।

छह वर्ष में यूपी में महिला श्रम शक्ति 17.9 फीसदी बढ़ी

आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 2017-18 में महिला श्रम शक्ति 14.2 फीसदी थी। छह वर्षों में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं के उत्थान पर विशेष रूप से कार्य शुरू हुआ। सीएम ने इन कार्यों की स्वयं मॉनीटरिंग की तो महज छह वर्ष के भीतर 2022-23 में यह महिला श्रम बल बढ़कर 32.10 फीसदी हो गया। यानी इनकी भागीदारी दर में 17.9 की वृद्धि हुई है, जो दर्शाती है कि योगी के यूपी में सुरक्षा व सम्मान पाकर महिलाएं स्वावलंबन की तरफ तेजी से अग्रसर हुई हैं।

भारत की भागीदारी दर 39.80, यूपी की 32.10 फीसदी

रिपोर्ट के मुताबिक 2022-23 में भारत की भागीदारी दर 39.80 है तो यूपी की 32.10 फीसदी। वहीं 2017-18 में भारत की भागीदारी दर 25.3 फीसदी थी तो उस समय यूपी की भागीदारी दर 14.2 थी यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में महिलाओं की सशक्तिकरण पर ध्यान दिया तो योगी आदित्यनाथ ने यूपी में महिलाओं के स्वावलंबन पर। मोदी-योगी की इस जोड़ी ने भारत व यूपी में महिला श्रमशक्ति को निखारते हुए उन्हें अपने पैर पर खड़ा होने का रास्ता दिया।

केंद्र व प्रदेश की योजनाओं का महिलाओं को मिला शत-प्रतिशत लाभ

योगी सरकार (Yogi Government ) महिलाओं से जुड़ी केंद्र-प्रदेश की योजनाओं के क्रियान्वयन व पारदर्शी ढंग से शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर पूरा ध्यान रखी है। केंद्र की बेटी बचाओ-बेटी बचाओ योजना के अंतर्गत यूपी को 1.90 करोड़ बेटियों को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत 8.99 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया। 1,89,789 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए, इनमें से 1,89,014 केंद्र संचालित भी हैं।

जो क्षेत्र पहले बंजर रहता था, आज वहां पर बड़े-बड़े उद्योग लग रहे: सीएम योगी

10 लाख सेल्फ ग्रुप बनाकर एक करोड़ महिलाओं को जोड़ा गया। दो लाख से अधिक महिलाओं को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया गया। सभी 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में बीसी सखी की नियुक्ति की गई। सरकारी नौकरियों में भी डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं को यूपी में नौकरी से जोड़ा गया। साथ ही अन्य सभी योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

Tags: Lucknow NewsMission ShaktiYogi GovernemntYogi News
Previous Post

जो क्षेत्र पहले बंजर रहता था, आज वहां पर बड़े-बड़े उद्योग लग रहे: सीएम योगी

Next Post

शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
Anti Romeo Squad

शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड

यह भी पढ़ें

drowning

बांध के पानी में डूबने से युवक की मौत

27/09/2023
heart attack

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान संत को आया हार्ट अटैक, वायुसेना ने बचाई जान

22/01/2024

ब्रायन लारा ने की मुंबई इंडियंस की जमकर तारीफ

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version