• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल्द ही युवाओं को 5.38 लाख टैबलेट-स्मार्टफोन बांटेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
15/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
tablet-smartphone

tablet-smartphone

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीक को जोड़ने के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन (tablet-smartphone) उपलब्ध करा रही है। वर्ष 2021-22  में  31 मार्च तक 12,31,983 डिवाइसों की आपूर्ति की गयी थी। प्रदेश सरकार ने शेष 5,38,017 टैबलेट और स्मार्टफोन की आपूर्ति दो महीने में करने के निर्देश दिए हैं। यह टैबलेट और स्मार्टफोन पात्र छात्र-छात्राओं को वितरित की जाएगी।

योगी सरकार (Yogi Government) का अगले पांच वर्षों में युवाओं को दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन (tablet-smartphone) देने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2021-22 में लागू की गई इस योजना के तहत जेम पोर्टल पर 25 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन के लिए बिड्स प्रकाशित की गई थी।

चयनित आपूर्ति करने वाली संस्थाओं ने 7.20 लाख टैबलेट और 10.50 लाख स्मार्टफोन (कुल 17.70 लाख डिवाइसों) 90 दिनों दिनों में करने के लिए प्रतिबद्धता दी थी, लेकिन 31 मार्च 2022 तक कुल 12,31,983 डिवाइस की ही आपूर्ति हो पाई।

बूस्टर डोज देने की प्रक्रिया को करें तेज : सीएम योगी

इस संबंध में हुई प्रदेश सरकार के बैठक में निर्णय लिया गया है कि योजना के तहत वर्ष 2021-22 के कुल लक्षित एवं अनुबन्धित 17.70 लाख ऐसे छात्र-छात्रा जो पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं या जिनके पाठ्यक्रम की अवधि एक वर्ष से कम है, के पास-आउट हो जाने को देखते हुए 31 मार्च 2022 के बाद बचे 5,38,017 डिवाइसेज़ की आपूर्ति को पुनः शुरू किया जाए। साथ ही 60 दिन के भीतर आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट से व्यय किया जाएगा।

वर्ष 2022-23 में योजना की निरन्तरता बनाये रखने के लिए जेम पोर्टल के प्राविधान के अनुसार लक्षित/अनुबन्धित मात्रा में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर आपूर्तिकर्ता संस्थाओं के अनुबन्धों को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देश दिया गया कि टैबलेट और स्मार्टफोन की दरों का मार्केट सर्वे कराते हुए यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं इन डिवाइसों की दरें अनुबन्धित दरों से कम तो नहीं हो गई हैं।

Tags: Lucknow NewsSmartphonetabletup newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

अपर्णा यादव को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Next Post

सिमोन ने यूपी को बताया अपना ‘दूसरा घर’, कहा योगी की जीत के लिए आश्वस्त थे

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
cm yogi

सिमोन ने यूपी को बताया अपना 'दूसरा घर', कहा योगी की जीत के लिए आश्वस्त थे

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

28/05/2021
UP Police SI Exam

नशे में धुत सिपाही ने मचाया उत्पात, ठेले वालों को पीटा,राहगीरों को दी गाली

18/02/2021
Vakil Ahmed

50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने प्रतापगढ़ से धर दबोचा

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version