• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में विफल: अजय कुमार लल्लू

Desk by Desk
02/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को कहा कि सरकार की तमाम फर्जी घोषणाओं की भांति ‘न गुण्डाराज-न भ्रष्टाचार’ का नारा भी पूरी तरह जुमला साबित हो रहा है। योगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में विफल साबित हुई है।

श्री लल्लू ने कहा कि जालसाजों द्वारा भोले भाले युवकों से सचिवालय में नौकरी दिलाये जाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी की घटना सुर्खियों में आई हैं। पैसे वसूली का खेल सचिवालय, इन्दिराभवन में बड़े पैमाने पर हुई है। यह इस बात का प्रतीक है कि पूर्व में घटित पशुधन विभाग में हुए घोटाले से न तो सरकार ने कोई सबक सीखा है। न ही सरकारी कर्मियों के अन्दर सरकार का कोई भय है। खुलेआम नौकरी के नाम पर ठगी के मामले निरन्तर प्रकाश में आते जा रहे हैं और सरकार झूठी आत्म प्रशंसा में लगी हुई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के दबाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह: अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि सचिवालय में ठगी की घटना से ज्यादा बड़ा मामला प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलवाने के नाम पर हुई है। यह मामला बकायदा एक कम्पनी बनाकर एक ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। सवाल यह उठता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किस प्रकार के अपराधी और किस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगाने की बातें कर रहे हैं। न सचिवालय में भ्रष्टाचार रूक रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे बड़े मामले आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।

बरेली हवाई अड्डे से अगले साल जनवरी माह से उड़ान भरेंगे विमान: नंद गोपाल नंदी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पशुधन विभाग में 9 करोड़ 72 लाख का घोटाला उजागर होने, सचिवालय में भ्रष्टाचारियों द्वारा समानान्तर सचिवालय चलाये जाने की बड़ी घटना होने के बाद जिसमें पशुधन विभाग के मंत्री के निजी सचिव सहित डीआईजी, सुरक्षा अधिकारी आदि बड़े अधिकारियों के खिलाफ अभी जहां जांच विचाराधीन है वहीं नये सिरे से सचिवालय में नौकरी के नाम पर युवाओं के ठगे जाने का मामला सार्वजनिक होने से भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स की भाजपा सरकार की कलई खुल गयी है।

श्री लल्लू ने कहा कि अभी कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा खरीदे गये पीपीई किट में घोटाला, बिजली विभाग में पीएफ घोटाला, स्मार्ट मीटरों की खरीद में घोटाला, पंचायतीराज विभाग में परफार्मेन्स ग्रान्ट घोटाला, प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए जूता, मोजा, स्वेटर एवं पाठ्यपुस्तकों की खरीद में घोटाला आदि योगी सरकार की भ्रष्टाचार और अपराधियों पर जीरो टाॅलरेन्स के दावे की पोल खेालती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में घोटालों की सरकार चल रही है। नित नये घोटाले सामने आ रहे हैं और घोटालों को संस्थागत रूप दिया जा रहा है। सरकार इस पर अंकुश लगाने के बजाए जुबानी लफ्फाजी करने और भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेन्स का नारा गढ़ने में जुटी हुई है। उन्होने कहा कि सरकार नारा देने के बजाय भ्रष्टाचार और अपराधियों पर सख्त कदम उठाये जिससे प्रदेश की पीड़ित जनता को राहत मिल सके।

Tags: ajay kumar lalluYogi GovernmentYogi government failed to curb corruptionअजय कुमार लल्लूभ्रष्टाचार पर लगामयूपी कांग्रेस अध्यक्षयोगी सरकारयोगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में विफल
Previous Post

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के दबाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह: अरविंद केजरीवाल

Next Post

पंजाब: कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी जाएगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
कैप्टन अमरिंदर सिंह Captain Amarinder Singh

पंजाब: कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी जाएगी

यह भी पढ़ें

Farmer burnt alive in fire and died

तीन मकानों में लगी भीषण आग, किसान की जिंदा जला जलकर मौत

16/12/2025
arrested

पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

27/03/2021
share market

शेयर बाजार ने रचा नया इतिहास, सेंसेक्स 55 हजार के पार, निफ्टी में भी आई तेजी

13/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version