• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने में फेल : अखिलेश यादव

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कोरोना संक्रमण के फैलने से रोकने में अंकुश न लगा पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बुरी तरह बीमार हो गयी हैं।

श्री यादव ने गुरूवार को कहा कि भाजपा सरकार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में असफल साबित हुई है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह बीमार है। स्थिति इतनी गम्भीर है कि सत्तारूढ़ दल के ही एक दर्जन मंत्री एवं विधायक कोविड-19 की चपेट में हैं। एक कैबिनेट मंत्री की दुःखद मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े तीन वर्ष में एक भी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध नही करायी है। राज्य में जो भी मेडिकल काॅलेज हैं, वे सभी समाजवादी सरकार में बने थे। भाजपा सरकार ने एक भी मेडिकल काॅलेज नहीं बनाया।

बिहार विधानसभा चुनाव में सकारात्मक एजेंडे के साथ उतरें : राहुल गांधी

कोविड-19 के इलाज की उचित व्यवस्था तक नहीं है। इससे लोगों में भय व्याप्त है और मनोवैज्ञानिक रूप से वे हताशा के शिकार हो रहे हैं। लगातार पांच महीनों से तमाम प्रतिबंधों में रहते हुए परिवार परेशान हो रहे हैं। सैकड़ों आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं। बच्चों के स्कूल-काॅलेज भी बंद चल रहे हैं। भाजपा सरकार के तमाम दिशा निर्देशों का पालन भी धीरे-धीरे घटता जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी में इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि गम्भीर मरीज भी इलाज के लिए घंटों तड़पते रहते हैं। कोरोना जांच की व्यवस्था भी चरमराई हुई है। भूख-प्यास, उपचार और स्वच्छता से रिक्त उत्तर प्रदेश कोविड-19 व्यवस्था मरीजों को और ज्यादा बीमार कर रही है। व्यवस्था में लगे लोग भी उसकी चपेट में आ रहे है।

कोरोना वारियर्स भी अब सरकारी उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। जब उन्हें ही घटिया खाना दिया जाएगा, सही इलाज और देखरेख नहीं होगी तो उनका मनोबल घटना तय है। जनसामान्य तो वैसे भी रामभरोसे रहने को विवश है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में स्वास्थ्यकर्मियों को भोजन नहीं मिलने और बरेली में सैनिटाइजर खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। बदायूं में क्वारंटीन सेंटर पर मरीज भूख से तड़प रहे हैं। कानपुर में संक्रमित लोगों की तादाद बढ़ी है लेकिन प्रशासन निष्क्रिय है। फतेहपुर में चारपाई पर एम्बुलेंस सेवा का दर्दनाक दृश्य दिखा है। राज्य में एम्बूलेंस तक का अकाल पड़ गया है।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की दिक्कत यह है कि उनके बयान तो बहुत दिखते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर उनका कहीं पालन होते नहीं दिखाई देता है। लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्रवासी एक आयुष डाक्टर की कोराना से मौत के 17 घंटे बाद भी शव वाहन नहीं मिला। केसरीखेड़ा के विक्रमनगर निवासी 36 साल के युवक की मदद की गुहार के 24 घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंस।

उन्होंने कहा कि आज की बदहाली के लिए भाजपा सरकार स्वयं जिम्मेदार है। सरकार का ध्यान बीमारी से निबटने में नहीं है। सरकार की प्राथमिकता में कोरोना से बचाव होना चाहिए। क्या कारण है कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में बीमारी से लोग प्रभावित हो रहे हैं?

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार किए थे। मरीजों के इलाज के लिए 108 और 102 नम्बर एम्बूलेंस सेवाएं, एक रूपए के पर्चे पर इलाज और सभी जांचे मुफ्त तथा गम्भीर रोगों कैंसर, किडनी, दिल और लीवर के भी मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी। भाजपा ने इन सभी व्यवस्थाओं को चौपट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की तरह कोरोना बीमारी भी पूरी तरह से अराजक हो चली है। सरकार ने अपनी हठधर्मी से विपक्ष की उचित सलाह भी नहीं मानी। भाजपा सरकार अपनी अदूरदर्शिता तथा गलत नीतियों के चलते स्थिति को सुधारने के बजाय और ज्यादा बिगाड़ने में तुली है। मुख्यमंत्री अपने संवैधानिक दायित्व के निर्वहन से विरत क्यों हैं, जनता इसका जवाब चाहती है।

Tags: akhilesh yadavYogi government fails to curb corona infectionअखिलेश यादवकोरोना संक्रमणकोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने में फेलयोगी सरकारयोगी सरकार कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने में फेल
Previous Post

राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव

Next Post

लखनऊ समेत यूपी के 10 जिलों में कोविड-19 संक्रमण बना बड़ी चुनौती

Desk

Desk

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

लखनऊ समेत यूपी के 10 जिलों में कोविड-19 संक्रमण बना बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें

Arrested

मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार

16/09/2022
Nurse Urvashi Dixit

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए फरिश्ते से कम नहीं है नर्स उर्वशी दीक्षित

25/04/2021
maa durga

दुर्गा मां के इन मंदिरों में लगता हैं भक्तों का जमावाड़ा

26/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version