• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार किसानों की हितैषी : सूर्य प्रताप शाही

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा किसानो की हितैषी रही है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पिछली सरकारों की तुलना में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में न सिर्फ पैदावार में इजाफा हुआ बल्कि किसानो से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की रिकार्ड खरीद की गयी।

श्री शाही ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि सोमवार तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1288461 किसानों से कुल रूपये 11082.56 करोड़ रूपये मूल्य के 5611422.51 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है। अभी तक किसानों को रूपये 10019.57 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 से अब तक मात्र चार वर्ष के कार्यकाल में 4634828 किसानों से कुल रूपये 39037.01 करोड़ मूल्य के 218.86 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी है, जबकि 2007-08 से 2016-17 के बीच सपा और बसपा के कार्यकाल के दौरान मात्र 26469.35 करोड़ रूपये मूल्य के 221.07 लाख मी0टन गेहूँ की खरीद की गयी थी।

ढाई घंटे चली शरद पवार के आवास पर बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

श्री शाही ने कहा कि इसी प्रकार वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 से अब तक के कार्यकाल में 3188529 किसानों से रूपये 37825.66 करोड़ रूपये मूल्य के 214.56 लाख मी0टन धान की खरीद की गयी है, जबकि 2007-08 से 2016-17 के मध्य 10 वर्षों में 1889362 किसानों से रूपये 28040.98 करोड़ मूल्य के 238.49 लाख मी0टन धान की खरीद की गयी। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष में प्रदेश में रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है और खाद्यान्न उत्पादकता 22.71 कुतल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 30.84 कुंतल प्रति हेक्टेयर हो गयी है।

कृषि मंत्री ने बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों का अब तक रूपये 137820.96 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि वर्ष 2012-2017 के मध्य मात्र रूपये 95215 करोड़ का ही भुगतान किया गया।

कोरोना काल में दृढ़ विश्वास और प्रोत्साहनों के जरिए किये गये सुधार : मोदी

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 47.21 लाख बीमित किसानों के सापेक्ष 9.36 लाख प्रभावित किसानों को 1043.40 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका है, जोकि वर्ष 2016-17 में क्षतिपूर्ति का भुगतान की गयी धनराशि रूपये 569.01 करोड़ रूपये से लगभग दोगुना अधिक है।

Tags: surya pratap shahiup newsup news in hindi
Previous Post

ढाई घंटे चली शरद पवार के आवास पर बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Next Post

पहली बार ग्राम प्रधानों और किसानों को मिलेगा अपना पंचायत भवन

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
panchayat bahvan

पहली बार ग्राम प्रधानों और किसानों को मिलेगा अपना पंचायत भवन

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

चुनाव बाद भाजपा वाले और महंगा कर देंगे पेट्रोल-डीजल : अखिलेश यादव

25/02/2022
राम मंदिर

इस शहर के राजा है प्रभु श्रीराम, कलेक्टर-SP सब करते हैं रिपोर्ट, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है

05/08/2020
thief arrested

चोरी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version