• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, पराली जलाने के दर्ज केस लिए वापस

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगामी विधानसभा चुनाव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के असर को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए करीब 900 किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पराली जलाने को लेकर अलग-अलग थानों में दर्ज करीब 900 मुकदमों को वापस ले लिया है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की घोषणा की थी।

बता दें यूपी में पराली जलाने के मामले में किसानों के ऊपर से 868 केस दर्ज थे। अब सरकार ने मुकदमे वापस ले लिए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास में अहम किरदार निभाते हैं। इसलिए सरकार ने किसानों के ऊपर से पराली जलाने के 868 केस वापस ले लिए हैं।

यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, दो की मौत, 13 घायल

अवनीश अवस्थी ने आदेश में कहा है कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के दौरान किसानों के हितों को देखते हुए अलग-अलग जनपदों में दर्ज पराली जलाने के मुकदमों को वापस लेने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 868 किसानों पर आईपीसी और 1860 की धारा 188, 278, 290 और 291  दर्ज किए गए थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया था कि उनपर पराली जलाने के दर्ज मुकदमों को जाएगा। साथ ही अगर कोई जुर्माना लगा है तो उसकी भी माफ़ी होगी। इतना ही नहीं  मुख्यमंत्री ने गन्ना के समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात पर भी विचार करने का भरोसा दिलाया था।

Tags: cm yogifarmer newsLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, दो की मौत, 13 घायल

Next Post

गुरुवार को इन चीजों का सेवन करने से होती है धन की हानि, आ सकती है दरिद्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Next Post
Lord Vishnu

गुरुवार को इन चीजों का सेवन करने से होती है धन की हानि, आ सकती है दरिद्रता

यह भी पढ़ें

Trip

ट्रेवलिंग के दौरान इन चीजों को अपने साथ जरूर रखें, नहीं तो पूरे रास्ते हो जाएंगे परेशान

08/08/2021
अनुष्का शर्मा

चेहरे को ऐसे डिटॉक्स करती हैं अनुष्का शर्मा

04/07/2021
road accident

अनियंत्रित होकर ट्रक घर में, छात्रा की मौत, कई लोग घायल

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version