• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने प्रदेश को दी बड़ी राहत, 12 रूपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्र की मोदी सरकार के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में 12 रुपये तक की गिरावट से आमजन को राहत मिली है। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कमी होने से जहां लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं पेट्रोल पम्प मालिकों के चेहरे पर मायूशी छा गई है।

गौरतलब है कि केंद्र के निर्णय के बाद यूपी सरकार ने पेट्रोल के दाम में 7 रुपये और डीजल के दाम में 2 रुपये की कटौती की है। जिसके बाद अब यूपी के लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए प्रति लीटर 12 रुपये कम देने होंगे। और नई दरें आज यानी गुरुवार से ही लागू हो जाएंगी।

दीपावली से पहले की घोषणा, जो बीती आधी रात के आसपास हुई थी, यह लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। पेट्रोल की कीमतें बुधवार को उत्तर प्रदेश में 106.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.91 रुपये प्रति लीटर के उच्च स्तर को छू गई थीं। गुरुवार से पेट्रोल 94.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.91 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा,’आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जनहित में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय ने दीपावली को अतिरिक्त उल्लास से भर दिया है। यह निर्णय समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने वाला है। सभी प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।’

विधानसभा चुनाव-2022: मुख्यमंत्री योगी ने तय की चुनावी लाइन, विपक्ष में बढ़ी बेचैनी

दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में मौजूद रहें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने लोगों को दीप उत्सव की शुभकामनाएं दिया और साथ ही पेट्रोल डीजल के दाम को कम कराने के लिए सरकार को धन्यवाद भी किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों, प्रदेश सरकार के वर्तमान मंत्रियों, विधायकों ने जनमानस को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। हिन्दू परिवारों के अलावा कुछ मुस्लिम चेहरे और संगठन भी सीधे तौर एक दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए दिखे।

प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की देखरेख में करोड़ों रुपयों की मिठाईयां बिक गयी। मिठाईयों की तरह ही बम-पटाखों ने भी दीपावली की अपराह्न काल तक करोड़ों रुपयों का कारोबार कर लिया था।

कानपुर में बेकाबू हुआ जीका वायरस, 56 नये मरीजों के साथ आकंड़ा पहुंचा 92

दीपावली के अवसर पर अयोध्या में दीपोत्सव पर्व पर भी प्रदेशवासियों की नजर बनी रही। जिस वक्त अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन चल रहा था, उस वक्त लखनऊ समेत प्रदेशभर में उन्हें सुनने वालों की संख्या में करोड़ों में रही।

उत्तर प्रदेश में दीपावली के शुभ अवसर पर उप्र पुलिस ने भी जनपदों में अपनी भूमिका का निर्वहन किया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के प्रयास में जुटी रही। उप्र पुलिस ने दुर्घटना में चोटील लोगों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया।

Tags: cm yogiLucknow Newspetrol diesel priceup newsYogi News
Previous Post

विधानसभा चुनाव-2022: मुख्यमंत्री योगी ने तय की चुनावी लाइन, विपक्ष में बढ़ी बेचैनी

Next Post

निर्बाध बिजली के लिए उपकेंद्रों पर ही मनेगी ऊर्जा परिवार की दीवाली : श्रीकान्त शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

निर्बाध बिजली के लिए उपकेंद्रों पर ही मनेगी ऊर्जा परिवार की दीवाली : श्रीकान्त शर्मा

यह भी पढ़ें

Punjab Achievement Survey

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सुधार हेतु अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित करने के निर्देश

02/11/2020
Another milestone in the Yogi government

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
CM Yogi

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त व समर्थ होगा राष्ट्र: सीएम योगी

25/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version