• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने चालक, परिचालकों और कर्मियों को दिया होली का उपहार

Writer D by Writer D
02/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi government

Yogi government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। योगी सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मियों को होली की सौगात दी है। उत्कृष्ट और उत्तम योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चालक, परिचालक और कर्मियों को अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा। यूपी रोडवेज द्वारा 3 मार्च से 12 मार्च तक बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। इस दौरान चालक, परिचालक 10 दिन में 3 हजार किमी. बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। यूपी रोडवेज ने होली से पहले ही बसों की फिटनेस करा पूरी तैयारी कर ली है।

बढ़ाए गए फेरे

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, आगरा के आरएम ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रंगों के त्योहार होली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर यूपी रोडवेज द्वारा 3 मार्च से 12 मार्च तक बसों का विशेष संचालन किया जायेगा। होली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।

ऐसे में आगरा में 533 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। आईएसबीटी, आगरा फोर्ट, फाउंड्री नगर, ईदगाह डिपो, बाह डिपो, बिजलीघर से बसों का संचालन होगा। इसके लिए बसों की रंगाई पुताई के साथ ही धुलाई, साफ-सफाई, सीटों को दुरुस्त करा दिया गया है। बसों की फिटनेस भी कराई है।

मिलेगी प्रोत्साहन राशि

यूपी रोडवेज के विशेष संचालन के दौरान चालक- परिचालक और कर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 मार्च से 12 मार्च की अवधि में चालक- परिचालक द्वारा 10 दिन में 3 हजार किमी. बस चलाने पर 400 रुपये प्रतिदिन और 9 दिन में 2700 किमी. बस चलाने पर 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।

प्रधानमंत्री की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति विश्वास का प्रतीक है जीत : योगी

इससे अधिक किमी. चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी. का भुगतान और दिया जाएगा। इसमें 10 दिन कार्य करने पर 1200 रुपये और 9 दिन कार्य करने पर 1000 रुपये और आईटीआई संविदा कर्मियों को क्रमश: 600 रुपये और 500 रुपये दिए जाएंगे।

बुधवार से लागू नई व्यवस्था

आरएम ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने चालक- परिचालकों के लिए उत्कृष्ट और उत्तम प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये की वृद्धि कर दी है। बुधवार से नई पारिश्रमिक दर लागू कर दी गई है। उत्कृष्ट योजना में अब 18660 रुपये मिलेंगे। इससे पहले 17660 रुपये मिलते थे। उत्तम योजना में ये राशि 15660 रुपये हो गई है। इससे पहले 14600 रुपये दिए जा रहे थे।

Tags: HoliLucknow Newstransport worlersYogi Government
Previous Post

प्रधानमंत्री की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति विश्वास का प्रतीक है जीत : योगी

Next Post

सरायसादी में लगेगा 5000 किलोवाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
solar power plant

सरायसादी में लगेगा 5000 किलोवाट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी NTPC की 5,200 करोड़ की हरित ऊर्जा परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

29/07/2022
Explosion in Firecracker Factory

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, होटल की इमारत ढही

29/07/2023
CM Yogi

स्नान के लिए ‘असुरक्षित’ गंगाजल पीएम के प्रयासों से आचमन योग्य बना : योगी आदित्यनाथ

15/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version