• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजमगढ़ के निजामाबाद की टेराकोटा कला से युवाओं को जोड़ने की पहल कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
21/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Black Pottery

Black Pottery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : योगी सरकार ने एक जिला, एक उत्पाद के तहत आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी (Black Pottery) को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है। सरकार अब आजमगढ़ के निजामाबाद की टेराकोटा कला (Black Pottery) से युवाओं को जोड़ने के लिए भी निरंतर पहल कर रही है। इसी क्रम में संस्कृति विभाग द्वारा राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के 39वें स्थापना दिवस पर आजमगढ़ (निजामाबाद) की टेराकोटा कला से परिचित कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला व प्रदर्शनी लगा कर युवाओं को मंच मुहैया कराया जाएगा। इसमें देश-प्रदेश के युवा हिस्सा लेंगे।

4 से 10 मई तक होगा आयोजन, पहली मई तक पंजीकरण

राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि यह कार्यशाला चार मई से 10 मई तक होगी। इसके लिए निःशुल्क पंजीकरण कराया जा रहा है। यह पंजीकरण पहली मई तक चलेगा। इसमें पहले पंजीकरण कराने वाले देश-प्रदेश के 50 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। स्नातक, परास्नातक, शोधार्थी, अध्ययनरत व उक्त विषय में रूचि रखने वाले युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

‘वैश्विक बुद्ध एवं जातक कथाएं’ पर लगेगी राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी

डॉ. राठौर ने बताया कि ‘वैश्विक बुद्ध एवं जातक कथाएं’ विषयक राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी भी 8 से 17 मई तक चलेगी। इसमें भी 18 वर्ष से ऊपर के कलाकार हिस्सा ले सकेंगे। कलाकारों को प्रदर्शनी के लिए कलाकृतियां 30 अप्रैल तक गोरखपुर संग्रहालय में जमा करनी होंगी। ईमेल- gorakhpurmuseum@gmail.com पर 25 अप्रैल तक कलाकृति की फोटो प्रेषित की जा सकती है। यह कलाकृतियां चित्रकला/ग्राफिक कला, छायांकन कला व मूर्तिकला/सिरेमिक कला से जुड़ी होंगी। इनका हाई रेज्यूलेशन 300 डीपीआई में होना अनिवार्य है।

वाराणसी के प्रोफेसर को बनाया गया समन्वयक

प्रतिभागी कलाकारों को संस्कृति विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी के समन्वयक की जिम्मेदारी डॉ. शशिकांत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिरईगांव के विभागाध्यक्ष सुरेश कुमार सौरभ को सौंपी गई है। बाहर से आने वाले कलाकारों को आवासीय, भोजन व ट्रेन टिकट का भुगतान भी कराया जाएगा।

Tags: black pottery
Previous Post

40 साल बाद प्यार को दिया नया नाम, 80 की उम्र में रंगजी-रूपी ने की शादी

Next Post

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों से समन्वय स्थापित किया जाए: CM धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
CM Dhami

चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों से समन्वय स्थापित किया जाए: CM धामी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी pm modi

PM मोदी आज अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला के साथ लगाएंगे पारिजात का पौधा

05/08/2020
Scuffle in Danish Ali's public meeting

दानिश अली की जनसभा में महाभारत, आपस में भिड़े सपा-कांग्रेस और AAP के कार्यकर्ता

24/04/2024
rape

छात्रा को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version