• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने लघु व सीमांत किसानों को दी राहत

Writer D by Writer D
20/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Farmers

Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने किसानों (Farmers) के लिए एक और बड़ी पहल की है। योगी सरकार ने लघु व सीमांत किसानों को राहत देते हुए लघु सिंचाई विभाग के तहत हर खेत को पानी देने के लिए पुराने आदेश में कई संशोधन किए हैं। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के क्रियान्वयन के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के घटक ”हर खेत को पानी” अभियान के लिए मध्यम गहरे नलकूप व गहरे नलकूप से जुड़े प्रावधानों में सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं।

मध्यम गहरे नलकूपों में बोरिंग पर अब योगी सरकार 1.75 लाख रुपये प्रदान करेगी। पहले यह राशि महज 75 हजार रुपये थी। वहीं, गहरे नलकूपों पर बोरिंग में भी यह राशि एक लाख से बढ़ाकर 2.65 लाख रुपये कर दी गई है। माना जा रहा है कि योगी सरकार के इस प्रयास से किसानों (Farmers)  को आर्थिक रूप से संबल मिलेगा।

मध्यम गहरे नलकूप के तहत बोरिंग के लिए अब 1.75 लाख

आदेश में किए गए संशोधन के अनुसार योगी सरकार (Yogi Government) ने मध्यम गहरे नलकूप बोरिंग के तहत किसानों (Farmers)  को राहत देने के लिए कई प्रावधानों में बदलाव किया है। इसमें पहले लघु-सीमांत किसानों को बोरिंग के लिए जहां 75 हजार रुपये दिए जाते थे, वहीं अब इस राशि को बढ़ाकर 1.75 लाख रुपये कर दिया गया है। जल वितरण प्रणाली के लिए पहले 10 हजार दिये जाते थे जो अब 14 हजार रुपये कर दिया गया है।

हालांकि नलकूपों पर अलग से विद्युतिकरण के लिए तय राशि अब भी 68 हजार रुपये ही रहेगी। सामान्य श्रेणी के किसानों को नलकूपों की स्थापना के लिए अब 2.57 लाख रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि 1.53 लाख थी। अनुसूचित जाति-जनजाति श्रेणी के किसानों का भी योगी सरकार ने पूरा ध्यान रखा है। इनके नलकूपों पर अनिवार्य रूप से पांच हार्सपावर के सौर ऊर्जा चालित पंप की स्थापना पर 3.85 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। अनुसूचित जाति के श्रेणी के किसानों को नलकूपों पर अधिकतम 5.74 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त होगा। पहले यह राशि 4.70 लाख रुपये थी।

गहरे नलकूपों में बोरिंग के लिए 2.65 लाख

गहरे नलकूपों में लघु-सीमांत कृषकों को बोरिंग के लिए अब 2.65 लाख रुपये दिए जाएंगे। विभागीय अधिकारी ने बताया कि पहले यह राशि एक लाख रुपये थी। जल वितरण प्रणाली के लिए राशि 10 हजार से बढ़ाकर 14 हजार रुपये की गई है। सामान्य श्रेणी के किसानों के लिए नलकूपों पर विद्युतीकरण के लिए अनुदान राशि पूर्ववर्ती 68 हजार ही रहेगी।

योगी सरकार में जैविक खेती का हब बन रहा उत्तर प्रदेश

हालांकि सामान्य श्रेणी के नलकूपों पर 3.47 लाख रुपये का अनुदान होगा। यह राशि पहले 1.78 लाख रुपये थी। अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों के नलकूपों पर पांच हार्स पावर के सौर ऊर्जा चालित पंप की स्थापना की जाएगी। इस पर 3.85 लाख रुपये का अनुदान होगा। अनुसूचित जाति के श्रेणी के किसानों के नलकूपों पर अधिकतम 6.64 लाख रुपये अनुदान प्राप्त होगा। यह राशि पहले 4.95 लाख रुपये थी। सोलर पंप की खरीदारी यूपी नेडा व इससे पंजीकृत वेंडरों व जेम पोर्टल के जरिए किया जाएगा। वहीं योजना में महिला किसानों के चयन को वरीयता भी दी जाएगी।

Tags: agriculture newsfarming newsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

योगी सरकार में जैविक खेती का हब बन रहा उत्तर प्रदेश

Next Post

हड़ताल से उपजी समस्याओं का हो चुका समाधान: ए के शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

86 teams deployed for relief and rescue operations in flood-affected areas.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, NDRF-SDRF और PAC मोर्चे पर

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीआरडी जवानों पर मंगलवार को उपहारों की बारिश करेंगे सीएम योगी

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है माफिया प्रवृत्ति: मुख्यमंत्री

17/08/2026
Portal launched for potato farmers
उत्तर प्रदेश

आलू किसानों के लिए उप्र सरकार ने किया पोर्टल लांच

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

17/08/2026
Next Post
AK Sharma

हड़ताल से उपजी समस्याओं का हो चुका समाधान: ए के शर्मा

यह भी पढ़ें

Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा की खुदकुशी, उत्पीड़न के आरोप में 2 टीचर सस्पेंड,

19/07/2025
स्वामी नंद ब्रह्मचारी

डॉक्टर भगवान का रूप माना जाता है, तो साधु-संत भगवान के मेसेंजर होते हैं : ब्रह्मचारी

01/11/2020
Gorkhpur investment

गोरखपुर बना निवेशकों का नया डेस्टिनेशन, अब तक हुआ एक हजार करोड़ का निवेश

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version