• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: योगी सरकार ने अयोध्या को दी नए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

Writer D by Writer D
04/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Multilevel Parking

Multilevel Parking

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या : योगी सरकार (Yogi Government) की तरफ से नए साल में अयोध्यावासियों को नए मल्टीलेवल पार्किंग (Multilevel Parking) की सौगात दी गई। कलेक्ट्रेट के निकट राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत 3708.49 लाख रुपये से इसका निर्माण कराया गया। गुरुवार को जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने नवनिर्मित मल्टी लेवल वाहन पार्किंग का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट के निकट नवनिर्मित लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग (Multilevel Parking) में 282 चार पहिया तथा 309 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।

पार्किंग (Multilevel Parking) के साथ ही बिल्डिंग के सामने 1500 से अधिक दो पहिया वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें 15 दुकानें, एक कैंटीन, चार लिफ्ट सहित सभी तलों पर शौचालयों की भी व्यवस्था उपलब्ध है। इस मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन से कलेक्ट्रेट व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं- अधिकारियों, कर्मचारियों सहित यहां आने वाले जन सामान्य व वादियों को वाहनों के पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

बाहर से आने वाले पर्यटकों को न हो दुश्वारी

जिलाधिकारी ने बताया कि इस पार्किंग (Multilevel Parking)  के साथ ही अयोध्या धाम आने वाले श्रद्वालुओं-पर्यटकों के वाहनों के पार्किंग की बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके क्रम में अब तक टेढ़ीबाजार पूर्वी, टेढ़ीबाजार पश्चिमी, कौशलेश कुंज व अमानीगंज में भी मल्टीलेबल पार्किंग बन चुकी है।

इसके अतिरिक्त श्रीराम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत श्रद्वालुओं पर्यटकों के बड़ी संख्या में अयोध्या आगमन की संभावना के दृष्टिगत वृहद स्तर पर योजनाबद्व तरीके से सरफेस पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए गुप्तारघाट के पास 10 एकड़, राजघाट के पास 25 एकड़ तथा 35 एकड़ कुल 70 एकड़ की सरफेस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जहां लगभग 20 हजार चार पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। इसी के साथ ही साकेत पेट्रोल पम्प के पास भी सरफेस कच्चा पार्किग तथा स्फटिक शिला के पास भी सरफेस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार लगभग 40 हजार वाहनों के पार्किंग (Multilevel Parking) की व्यवस्था हो जायेगी। इसी के साथ ही राम जन्मभूमि सहित अयोध्या धाम के विभिन्न स्थलों पर सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पांच रेलवे समपार बन रहे हैं, जिसमें से उदया के पास का रेलवे समपार का कार्य दिसम्बर में पूर्ण हो गया है, फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है। मोहबरा का रेलवे समपार जनवरी में पूर्ण हो जायेगा तथा शेष रेलवे समपारों को भी मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirram mandirup newsYogi News
Previous Post

समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: अवनीश अवस्थी

Next Post

यूपी के बगैर विकसित भारत की संकल्पना संभव नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Dharmendra Pradhan

यूपी के बगैर विकसित भारत की संकल्पना संभव नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

यह भी पढ़ें

Karni Sena

क्षत्रियों ने लहराई तलवार… रक्त स्वाभिमान रैली में करणी सेना का प्रदर्शन

12/04/2025
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने मसूरी और देहरादून की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के संबंध में ली बैठक

21/09/2022

शिक्षकों की शर्मनाक हरकत, ट्रांसफर रुकवाने के लिए छात्राओं को बनाया बंधक

23/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version