• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 हजार से ज्यादा कुष्ठरोग जनित दिव्यांगजन को कुष्ठावस्था पेंशन दे रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
02/08/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
leprosy pension

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुष्ठ रोग (Leprosy) के कारण दिव्यांग होने वाले लोगों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके तहत कुष्ठ रोगों के कारण दिव्यांग होने वाले 12 हजार से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार कुष्ठावस्था पेंशन (Leprosy Pension)  के रूप में तीन हजार रुपये प्रति माह लाभार्थी की दर से प्रदान किए जा रहे हैं। यही नहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के तहत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ जनित दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को नि:शुल्क रिकान्सट्रक्टिव शल्य क्रिया काल में लॉस ऑफ वेजेज के रूप में 12 हजार रुपए भी प्रदान किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कुष्ठ रोग (Leprosy) एक संक्रामक बीमारी है जो माइकोबैक्टीरियम लेप्रे नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। यह मुख्य रूप से त्वचा, नसों, श्वसन मार्ग और आंखों को प्रभावित करती है। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो यह स्थाई दिव्यांगता का कारण बन सकती है।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को बताया कि कुष्ठ रोग दिव्यांगजन को तीन हजार रुपये प्रति माह लाभार्थी की दर से कुष्ठावस्था पेंशन (Leprosy Pension)  प्रदान की जाती है। कुष्ठावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश के कुल 12361 कुष्ठरोग जनित दिव्यांगजन को लाभान्वित किया जा रहा है। यही नहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के तहत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ जनित दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों को नि:शुल्क रिकॉन्सट्रक्टिव शल्य क्रिया काल में लॉस ऑफ वेजेज के रूप में 12 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग (Leprosy) के कारण दिव्यांग हुए ऐसे दिव्यांगजन जिनकी आय गरीबी की रेखा की सीमा के अंदर हो, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो, किसी भी आयु वर्ग के हों तथा सरकार द्वारा संचालित अन्य किसी पेंशन का लाभ प्राप्त न कर रहे हों तो उन्हें तीन हजार रुपये प्रति माह प्रति लाभार्थी की दर से कुष्ठावस्था पेंशन अनुमन्य है।

Ayodhya Gangrape: पीड़िता की मां से सीएम योगी ने की मुलाकात, दिलाया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कुष्ठ रोग (Leprosy)  जनित दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाता है, कुष्ठ रोगी को नहीं। कुष्ठ रोग के कारण दिव्यांग हुए व्यक्तियों को जीविका के साधन के तौर पर आजीवन कुष्ठावस्था पेंशन (Leprosy Pension)  प्रदान की जाती है। साथ ही, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजन को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के तहत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत प्रदेश में माह जून 2024 तक कुल 9162 कुष्ठ रोगी पंजीकृत हैं, जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कुष्ठ रोगियों का पंजीकरण नहीं किया जाता है। वहीं, कुष्ठ रोग से दिव्यांग हुए मरीजों को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है।

Tags: leprosy pensionLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

Paris Olympics: मनु भाकर तीसरे इवेंट के फाइनल में, गोल्ड पर लगाएंगी निशाना

Next Post

वायनाड पीड़ितों के लिए 100 से अधिक घर बनाएगी कांग्रेस: राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Rahul Gandhi

वायनाड पीड़ितों के लिए 100 से अधिक घर बनाएगी कांग्रेस: राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

ssc mts

10वीं पास के लिए SSC MTS में भर्ती, आवेदन करने की लास्ट डेट है 21 मार्च

16/03/2021

केंद्रीय राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

29/09/2021
rape

दौसा : चार सगी बहनों के साथ हैवान ने किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

25/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version