• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता वाली है : लल्लू

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में अनुसूचित जाति के चेयरमैन आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक करार देते हुये प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को कहा कि हर मोर्च में फेल होने से हताशा में डूबी दलित-पिछड़ा विरोधी योगी सरकार कांग्रेस की आवाज को हर संभव तरीके से दबाने का काम कर रही है।

श्री लल्लू ने यहां पत्रकारों से कहा कि योगी सरकार दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता वाली है। कांग्रेस ही हर मोर्चे पर फेल योगी सरकार की नाकामियों और उत्पीड़न पर आवाज बुलंद कर रही है जिसके चलते राजनैतिक द्वेष और वैमनस्यतापूर्ण कार्यवाही करते हुए योगी सरकार ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद को फर्जी मुकदमे लाद कर जेल में डालने का काम किया है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन देने के मामले में यूपी पहले पायदान पर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आये दिन लोग सत्ता प्रतिष्ठान लोक भवन के आगे आत्मदाह को अभिशप्त है क्योंकि योगी सरकार लोगो को न्याय दिलाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुयी है। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के समय में दलित-पिछड़ा उत्पीड़न को योगी सरकार का प्रत्यक्ष संस्थागत वरदहस्त प्राप्त है। आलोक प्रसाद की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक ही नहीं वरन दलित-पिछड़े समाज के उत्पीड़न की सोची समझी रणनीत का हिस्सा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान भवन के सामने इन दिनों आत्मदाह करने वालों की भीड़ लगी हुयी है। रोज घटनाएं बढ़ रही है, सरकार और पुलिस द्वारा जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने में लगी रहती और निर्दोष लोगो को मामलों में फंसा रही है।

विपक्षी पार्टियों ने भाजपा के नाम पर मुसलमानों को डराया है : सैयद जफर

उन्होंने कहा कि सरकार न्याय मांगने वालो के बजाये अन्याय करने वालो के साथ खड़ी होती है। मृतक अंजना तिवारी के आत्मदाह के बाद भी विधान भवन के सामने आत्मदाह की दो घटनाएं सामने आई है जिससे स्पष्ट है कि मौजूदा सरकार लोगो को न्याय दिलाने में पूरी तरह फेल साबित हुयी है।

श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन अलोक प्रसाद एक प्रतिष्ठित परिवार से है, उनके पिता श्री सुखदेव प्रसाद राजस्थान के गवर्नर रह चुके है। ऐसे में एक सम्मानित परिवार का सदस्य ऐसी घटना में लिप्त नहीं हो सकता है। सिर्फ आलोक प्रसाद का ही नहीं है, पिछले दिनों लखनऊ में हुए आत्मदाह के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता और जवाहरलाल नेहरु विवि के रिसर्च स्कॉलर रहे अनूप पटेल को भी झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल रहा है। पूर्व में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम को भी फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा था।

Tags: 24ghante online.comajay kumar lalluCongress attack on BJPCongress attack YogiCongress stress on Yogi governmentअजय कुमार लल्लूकांग्रेस का बीजेपी पर हमालकांग्रेस का योगी पर हमलाकांग्रेस का योगी सरकार पर तंज़
Previous Post

हाथरस केस : CBI जांच के बाद JNMC के दो डॉक्टर निलंबित, निलंबित पुलिसकर्मियों से की पूछताछ

Next Post

नवरात्रि पर क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
shardiy navratri

नवरात्रि पर क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय राय की सुरक्षा वापस लेना विद्वेषपूर्ण रवैये का परिचायक : लल्लू

07/04/2021
road accident

तेज रफ्तार कंटेनर से कुचल कर महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

20/01/2021
Swati Singh

Viral Video : स्वाति सिंह ने अधिकारी को बोला गुंडा, योगी सरकार की कराई फजीहत

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version