• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लव जिहाद के मामलों पर एक्शन में योगी सरकार, सख्त रुख अपनाये योगी

Desk by Desk
29/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई Big action on corruption

भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश,लखनऊ: यूपी में लव जिहाद के  बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने पुलिस और गृह विभाग के अफसरों से कहा है कि जहां भी लड़कियों को धोखे में रखकर शादी करने और उसके बाद उन्हें प्रताड़ित करने के मामले जानकारी में आए उन पर पुलिस की ओर से फौरन कार्रवाई की जाए।

बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत हुए कोरोना पॉजिटिव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। हाल ही में कानपुर में लव जिहाद के पांच मामले सामने आए थे। इन्हें लेकर वहां विरोध प्रदर्शन भी हुए। कानपुर की एक पीड़िता का विडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं, लखीमपुर और मेरठ में दो लड़कियों की हत्या भी हो गई। इन दोनों मामलों को भी लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा था। मेरठ में इस हत्या के अलावा भी पांच मामले ऐसे आए जो लव जिहाद से जुड़े हुए थे।

आबे के इस्तीफे पर ट्रंप ने जताया दुख, कहा- मैं उन्हें अपना सर्वोच्च सम्मान देता हूं

सांप्रदायिक माहौल को बिगड़ने से रोकने और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ताकि धर्म की आड़ में महिलाओं पर अत्याचार न हों। पुलिस और गृह विभाग के अफसरों से कहा गया है कि जहां भी लड़कियों को धोखे में रखकर शादी करने और उसके बाद उन्हें प्रताड़ित करने के मामले जानकारी में आए उन पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करे।

जाने इस साल भारत के मानसून ने तोड़ा 44 साल का रिकॉर्ड

सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक योजना तैयार करें। अधिकारियों से कहा गया है कि वे एक रणनीति तैयार करें और देखें कि नए कानून की आवश्यकता है या नहीं।

अगस्त में पड़ी बारिश ने दशकों का तोड़ दिया रिकॉर्ड, देश में 25 फीसदी ज्यादा हुई बारिश

अपर मुख्य सचिव, गृह, अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि यह एक सामाजिक मुद्दा है। इसे रोकने के लिए सभी मामलों को गंभीरता से लेना होगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है और हमें कठोर होना होगा। अवस्थी ने कहा कि लव जिहाद से जुड़े मामलों की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई संभव है, क्योंकि इनमें से बहुत से मामले अदालतों में लंबित हैं। कहा कि इस मामले में आरोपी को जमानत नहीं दी जानी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या नया कानून लाया जाएगा, अवस्थी ने कहा कि चूंकि मौजूदा कानून पर्याप्त होगा, लेकिन इसे ठीक से लागू करने की जरूरत है।

Tags: # लव जेहादcm yogi adityanathLove Jihadup newsयूपी में लव जिहादयूपी में लव जेहादयूपी सरकारयोगी आदित्यनाथयोगी सरकारलव जिहाद पर योगी सरकार
Previous Post

मेनका गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर में केस हुआ दर्ज, पत्रकारों के खिलाफ दिया था विवादित बयान

Next Post

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से 106 लोगों की मौत, 52 अन्य घायल

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
heavy rainfall in pakistan

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से 106 लोगों की मौत, 52 अन्य घायल

यह भी पढ़ें

Yamuna Expressway Accident

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट, कार में सवार 5 लोग जिंदा जले

12/02/2024
navneet sehgal

उप्र के MSME को मिला ‘डिजिटल एक्सीलेंस’ अवार्ड, नवनीत सहगल को दिया गया सम्मान

09/01/2021
Black heads

ब्लैकहेड्स से इन उपायों से पाएं निजात

13/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version