• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
13/05/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Poison-Free Food

cattle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रही है। दुग्ध विकास विभाग ‘स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ का आयोजन कर निवेशकों, लाभार्थियों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों व उद्यमियों आदि से संवाद स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में 14 मई को आगरा के आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में आगरा व अलीगढ़ मंडल के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों व उद्यमियों से संवाद होगा। यह कॉन्क्लेव यूपी में डेयरी क्षेत्र के भविष्य को नई दिशा देने का अभियान है। समागम का शुभारंभ पशुधन, दुग्ध विकास व राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। 

समागम का उद्देश्य दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देना है। ‘स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य – खुशहाल उत्तर प्रदेश’ थीम पर आधारित इस आयोजन में आगरा- अलीगढ़ मंडल के किसान, पशुपालक, निवेशक आदि एक मंच पर जुटेंगे। समागम में स्वदेशी गायों की उन्नत प्रजातियों, गोपालन से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के अवसरों, किसानों-गोपालकों के सुरक्षित भविष्य और इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलने वाले बल पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। 

निवेशक, लाभार्थी, पशुपालक, दुग्ध उत्पादक व उद्यमी भी होंगे शामिल-

आगरा में प्रस्तावित समागम में किसान, गोपालक, दुग्ध उत्पादक, उद्यमी व निवेशक आदि मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना की लाभार्थी पशुपालकों को अपनी सफलता की कहानी से अवगत कराएंगी। निवेशक व उद्यमी यहां डेयरी प्लांट, गोशाला, बायोगैस आदि के क्षेत्र में अपनी संभावनाएं तलाशेंगे। वहीं दुग्ध उत्पादक भी सरकार की योजनाओं से जीवन में आए बदलाव के जरिए अन्य पशुपालकों को प्रेरित करेंगे। 

आगरा-अलीगढ़ मंडल से प्राप्त हुए पांच हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव-

दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दुग्ध विकास विभाग को अब तक लगभग 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें से आगरा व अलीगढ़ मंडल से ही पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत दोनों मंडलों के 762 लाभार्थियों को 500 लाख रुपये से अधिक की अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। 

पूरे प्रदेश में होगा स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम-

दुग्ध आयुक्त के मुताबिक प्रदेश के सभी मंडलों में ‘स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ का आयोजन होगा। 14 मई को आगरा व अलीगढ़ मंडल में यह आयोजन होगा।

इसके बाद जून में मुरादाबाद-बरेली मंडल, जुलाई में लखनऊ मंडल, अगस्त में अयोध्या-देवीपाटन मंडल, सितंबर में कानपुर-झांसी मंडल, अक्टूबर में गोरखपुर-बस्ती मंडल, नवंबर में प्रयागराज-चित्रकूट तथा दिसंबर में वाराणसी, आजमगढ़ व विंध्याचल मंडल में यह समागम प्रस्तावित है।

Tags: Yogi News
Previous Post

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

Next Post

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
Mother Dairy

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

यह भी पढ़ें

स्कूल में पढ़ाई व खेत में सिंचाई पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : श्रीकांत शर्मा

30/09/2021
Shahrukh Khan

शाहरुख खान को धमकी देने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

12/11/2024
CM Vishnu Dev Sai

PM मोदी ने CM साय का थामा हाथ और कहा- छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है

24/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version