• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेतृत्व निर्माण से शिक्षा की रीढ़ मजबूत कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
11/06/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को ज़मीनी स्तर से सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs) के लिए 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 11 जून से दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ में हुई। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेतृत्व क्षमता, नवाचार और प्रशासनिक दक्षता का समन्वित विकास है।

शिक्षा व्यवस्था के केंद्र में नेतृत्व को स्थापित करने की यह रणनीति उत्तर प्रदेश को एक एजुकेशन गवर्नेंस मॉडल स्टेट के रूप में उभरने की दिशा में अग्रसर कर रही है। इस प्रशिक्षण से न केवल विभागीय कार्यप्रणाली में समन्वय बढ़ेगा, बल्कि भविष्य में विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और निपुण भारत के लक्ष्यों की सिद्धि को नई गति मिलेगी।

पाँच चरणों में 500 अधिकारी होंगे प्रशिक्षित

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पांच चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक चरण में 100 खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शेष BEOs का प्रशिक्षित शीघ्र ही कराये जाने की योजना है। यह प्रशिक्षण शैक्षिक नेतृत्व, वित्तीय प्रबंधन, विभागीय पोर्टलों के उपयोग, निपुण भारत मिशन, ECCE, ऑपरेशन कायाकल्प तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालन जैसे विषयों पर केंद्रित है। बता दें कि प्रथम चरण में 100 अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, जबकि अन्य बैचों के आयोजन की तिथियां भी निर्धारित कर ली गयीं हैं। द्वितीय चरण के लिए 16 से 18 जून की तिथि निर्धारित है जबकि तृतीय बैच के बीईओज का प्रशिक्षण 19 से 21 जून, चतुर्थ बैच का 23 से 25 जून और पंचम बैच का प्रशिक्षण 26 से 28 जून के मध्य पूरा होगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी नहीं, सोच में बदलाव है

यह प्रशिक्षण केवल विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका व्यापक उद्देश्य BEOs को रणनीतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना है। सत्रों में केस स्टडी, ग्रुप डिस्कशन, तकनीकी प्रदर्शन और क्षेत्रीय अनुभव साझा करने जैसे सृजनात्मक आयाम जोड़े गए हैं।

ये हैं प्रशिक्षण एजेंडा के प्रमुख बिंदु

– निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा

– ऑपरेशन कायाकल्प

– कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन/प्रबंधन

– समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम

– ECCE कार्यक्रम

– वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025-26 में स्वीकृत गतिविधियों का क्रियान्वयन

– यू- डायस+ डाटा

– वित्तीय एव विभागीय प्रक्रियाओं तथा जेम पोर्टल के माध्यम से प्रोक्योरमेंट

– विभागीय पोर्टल एवं एप के संबंध में अधिकारियों का अभिमुखीकरण एवं हैंड्स ऑन कराया जाना

– शैक्षिक नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकाप्रशिक्षित

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दूरदृष्टि में यह स्पष्ट विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों या भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि इनके साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और जवाबदेही की सुदृढ़ संस्कृति से ही संभव है। इसी सोच के साथ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यवस्थागत परिवर्तन की आधारशिला रख रहा है। उत्तर प्रदेश, जो अब तक केवल शिक्षकों के प्रशिक्षण तक सीमित था, अब शिक्षा प्रशासन के नेतृत्व विकास को प्राथमिकता दे रहा है — यही हमारी नई शिक्षा नीति के अगले चरण की मजबूत नींव है।”
– संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश

Tags: Yogi News
Previous Post

योगी राज में शिक्षा का हो रहा कायाकल्प, शिक्षा को सुविधा नहीं मिशन बनाया

Next Post

‘सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को लाभकारी बनाएं किसान’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
Surya Pratap

'सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को लाभकारी बनाएं किसान'

यह भी पढ़ें

A van broke through a security barricade at the White House.

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसी वैन, ड्राइवर अरेस्ट

11/03/2026
cm tirath

CM तीरथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास पर लगाया जामुन का पौधा

05/06/2021
LPG gas cylinder

पहले दिन दिन आम आदमी को बड़ी राहत, सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

01/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version