• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने छठ पूजा को लेकर जारी की गाइडलाइन

Desk by Desk
18/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
छठ पूजा Chhath Puja

छठ पूजा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए छठ पूजा के लिए गाइडलाइन जारी की है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गये हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूजन स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने, सभी कार्यक्रमों में दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन कराए जाने का दायित्व भी कार्यक्रम के आयोजक का होगा।

निर्देशों में कहा गया है कि 19 व 20 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ के पर्व के अवसर पर महिलाओं को प्रेरित किया जाए कि वे इस पर्व को यथासंभव घर पर ही मनाएं अथवा घर के निकट ही मनाएं। इसके अलावा घाटों के किनारे पारंपरिक स्थानों पर अर्घ्य दिए जाने के समुचित प्रबंध किए जाने के अलावा पानी के बहाव के समुचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले छठ पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटों की साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छठ पर्व लोक आस्था के साथ ही सभी के प्रति हमारी भावनाओं को उजागर करता है। पूरी सात्विकता और आत्मिक शुद्घि के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने छठ पर्व के आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोविड काल में पवोर्ं और त्योहारों के दौरान बहुत सावधानी बरतना आवश्यक है।

पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने छठ पूजा के मौके पर घाटों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। कहा है कि नदियों व तालाबों पर उचित प्रकाश व्यवस्था व गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही छठ पूजा स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा है कि खासकर महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में मुस्तैद किया जाए और शोहदों पर कड़ी नजर रखी जाए।

Tags: Chhath Pujacorona crisisGuidelineUttar PradeshYogi Governmentउत्तर प्रदेशकोरोना संकटगाइडलाइनछठ पूजायोगी सरकार
Previous Post

शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

Next Post

आदर्श समाज बनाने के लिए धर्मगुरु ने करा दी 900 लोगों की सामूहिक सुसाइड

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Mass Suicide

आदर्श समाज बनाने के लिए धर्मगुरु ने करा दी 900 लोगों की सामूहिक सुसाइड

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

योगासन

योग करने से रहेंगे स्वस्थ और बीमारियां होंगी दूर

18/08/2021

कोरोना के सफल नियंत्रण के लिए उप्र सरकार की पूरे विश्व में सराहना : आशुतोष टण्डन

09/09/2021

पार्किंग में खड़ी कार पर गिरी न्यूड महिला, बालकनी में कर रही थी ये काम

26/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version