• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार झूठ दावों से जनता को गुमराह कर रही : लल्लू

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के पास कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये कोई कारगर नीति नहीं है जिसके चलते राज्य में हालात बदतर होते जा रहे हैं।

श्री लल्लू ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार द्वारा ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देने के दावे में किसी तरह की सत्यता जमीन पर नही दिखायी दे रही है। होम आइसोलेशन के गम्भीर मरीजों को ऑक्सीजन व दवाएं उपलब्ध नही हो पा रही है। उसके बाद भी योगी सरकार झूठे दावे करने से बाज न आते हुए जनता को गुमराह कर रही है।

उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण और नान कोविड के गम्भीर मरीजों को समय से इलाज उपलब्ध न होने से हो रही मौतें राज्य की योगी सरकार की निष्क्रियता का परिणाम है और सरकार मौतों के लिये सीधे जिम्मेदार है।

स्वास्थ्य मंत्रियों ने जताई असमर्थता, केंद्र पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

कांग्रसी नेता ने योगी सरकार के संक्रमण को नियंत्रित करने के सभी दावो को खारिज करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थितियां विकराल रूप धारण कर चुकी है। राजधानी लखनऊ सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में श्मशान और कब्रस्तान इसकी गवाही दे रहे हैं।

ऑक्सीजन के लिये लंबी लंबी लाइनें बता रही हैं कि सरकार के स्तर पर किया जा रहा प्रयास कहीं दिखायी नहीं दे रहा है। प्राइवेट हॉस्पिटल कोविड फेसिलिटी सेंटर में बदले जरूर गए लेकिन वहां न तो वेंटिलेटर है, न ऑक्सीजन न आईसीयू की व्यवस्था है।

तीसरे चरण का पंचायत चुनाव आज, 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में

उन्होने कहा कि राज्य सरकार और उसकी व्यवस्था पूरी तरह अपंग दिखायी दे रही है। अधिकारी अभी भी फोन नहीं उठा रहे हैं। पूरे प्रदेश को संकटमय बनाने में राज्य सरकार की नकारात्मक भूमिका स्प्ष्ट रूप से सबके सामने आ चुकी है।

संक्रमण के पिछले चरण के मुकाबले 30 गुना अधिक फैलाव और मौतों की जिम्मेदारी राज्य की योगी सरकार पर है उससे यह बचने के लिये कितने भी झूठे दावे करे उसको जनता किसी कीमत पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : प्रशांत कुमार

Next Post

मतदाताओं को साड़ी बांटते प्रधान प्रत्याशी का पिता व भाई गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
cattle smuggling gang

मतदाताओं को साड़ी बांटते प्रधान प्रत्याशी का पिता व भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Malaria

उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक मलेरिया मुक्त करेगी योगी सरकार

20/06/2024
accident

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, 15 घायल

18/12/2021

सारा ने कराया ब्लैक बिकनी में सेक्सी फोटोशूट, तस्वीरे देखकर फैंस के उड़ गए होश

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version