• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हीट वेव से निपटने को तैयार योगी सरकार

Writer D by Writer D
22/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Government

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने इस भीषण गर्मी (Summer) से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर तैयार रहने को कहा है। नगरीय और ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति करने के अलावा सिंचाई, पशुओं एवं पक्षियों के लिए पेयजल समेत तालाब एवं पोखरों की मरम्मत के कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने हीट वेव (Heat Wave) की आशंका के मद्देनजर निर्देश दिया है कि मुख्य विकास अधिकारी या एडीएम स्तर के अधिकारी को ग्रीष्म ऋतु के दौरान जलापूर्ति के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया जाए। वहीं लू से बचाव व तापमान को कम रखने के उपाय के रूप में कूल रूफ कॉन्सेप्ट (छत को सफेद रंग से पेंट करना) को बढ़ावा दिया जाए। मालूम हो कि सरकार ने यह तैयारी मौसम विभाग की उस चेतावनी के बाद शुरू की है, जिसमें 2023 में प्रदेश में हीट वेव (Heat Wave) का पूर्वानुमान जताया गया है।

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक कराएगा जल निगम

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभागों को पेयजल आपूर्ति से संबंधित आवश्यक कार्यों को समय से पूर्ण कराने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सिंचाई विभाग को विशेष अभियान चलाकर समस्त ट्यूबवेल तथा सिंचाई के साधनों को चालू हालत में करने को कहा गया है। जल निगम क्षतिग्रस्त पाइप लाइन व लीकेज को ठीक कराएगा तथा ओवरहेड टैंक की सफाई का जिम्मा संभालेगा।

ग्राम्य विकास को पशुओं के पेयजल के लिए तालाब एवं पोखरों को भरवाने की व्यवस्था का जिम्मा होगा। ग्राम्य विकास व जल निगम जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित होगी वहां जलापूर्ति के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था करेंगे। ग्राम्य विकास विभाग ग्रामीण पेयजल योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करेंगे। वहीं वन विभाग वन क्षेत्रों में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए तालाब व झीलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

जल के अनावश्यक उपयोग के लिए जारी होगी एडवाइजरी

शहरी क्षेत्रों में सिंचाई विभाग विशेष अभियान चलाकर समस्त ट्यूबवेल तथा जलापूर्ति के साधनों को चालू हालत में करने की व्यवस्था करेगा। नगर विकास विभाग व जल निगम पानी की कमी से अत्यधिक प्रभावित आबादी को टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाएगा। नगर विकास विभाग सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में नगरीय निकायों के माध्यम से प्याऊ लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। इस कार्य में गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जा सकता है।

उप्र का प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील: सीएम योगी

जल के अनावश्यक उपयोग मसलन, गाड़ी धोने, नल को खुला छोड़ना इत्यादि को रोकने के संबंध में नगर विकास विभाग एडवाइजरी जारी करेगा। उसे लागू भी कराएगा। नगर विकास व श्रम विभाग कार्यस्थलों, निर्माण स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। विभिन्न पार्कों में विशेष रूप से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने का कार्य संबंधित विभागों को जिम्मे होंगे।

Tags: Heat WaveLucknow NewsYogi News
Previous Post

उत्तर प्रदेश में खोले जाएंगे ड्राइवर ट्रेनिंग एंड काउंसलिंग सेंटर

Next Post

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत

यह भी पढ़ें

iQOO

इन दिन लॉन्च होगा iQOO का तगड़े कैमरा वाला फोन, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

30/06/2023
fake inspector

फर्जी दरोगा नीली बत्ती लगे वाहन के साथ गिरफ्तार

14/01/2023
Laxman Path

योगी सरकार अयोध्या को देने जा रही एक और फोर लेन की सौगात

13/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version