• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रक्षाबंधन से पहले आए एक मैसेज को पढ़ बनारस के 1 लाख से अधिक बुजुर्गों के चेहरे खिले

Writer D by Writer D
10/08/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Pension

Pension

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी । योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना (Oldage Pension Scheme) के वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला त्रैमासिक क़िस्त बुजुर्गों के खाते में भेज दिया है। बेसहारा वृद्धजनों के लाठी का सहारा बनकर योगी सरकार उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर रही है। वृद्धों के भोजन से लेकर दवा तक सभी जरूरतों में वृद्धावस्था योजना (Oldage Pension Scheme) उनका साथ निभा रही है, जिससे हमारे सीनियर सिटीजन का जीवन सरल और सुगम हो गया है।

वाराणसी में 1 लाख 2 हज़ार 882 बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए सरकार 30 करोड़ 86 लाख 46 हजार (30,86,46,000) की धनराशि वृद्धा पेंशन (Oldage Pension Scheme) के रूप में लाभार्थियों के प्रदान कर चुकी है।

रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने काशी के वृद्धजनों का ध्यान रखते हुए पात्र बुजुर्गों को  उनकी पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में पहुंचा दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दूबे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना से 8,930 नए बुज़ुर्ग लाभार्थी जुड़े हैं, जबकि पहले से वृद्धावस्था पेंशन योजना (Oldage Pension Scheme) का लाभ 1,02,801 लाभार्थी ले रहे हैं। सत्यापन के बाद मृत और अपात्रों की 2,638 संख्या हटा देने के बाद, वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 1,02,882 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है, जिसमें महिला 43,836 एवं पुरुष 59,046 को पेंशन प्राप्त हो रहा है।

इसके लिए 30 करोड़ 86 लाख 46 हजार (30,86,46,000) की धनराशि सरकार पात्र वृद्ध लाभार्थियों के खाते में क्रेडिट कर चुकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वृद्धों से अपील किया है कि जिन लोगों का अभी तक आधार प्रमाणीकरण व एनपीसीआई बैंक खाते से लिंक नहीं हुआ है। वे लोग शीघ्र कर लें। जिससे उन्हें पेंशन समय से मिलती रहे।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सरकार प्रतिमाह 1000 रुपये वृद्धा पेंशन देती है। जो लाभार्थी के बैंक अकाउंट में हर तिमाही सीधे आता है। समाज कल्याण विभाग समय-समय पर वृद्धा -पेंशन के लाभार्थियों की सूची की जाँच करता है। अपात्र और मृतकों को लाभार्थियों की सूची से हटा कर नए पात्र लाभर्थियो को जोड़ता रहता है।

Tags: Lucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

आसाराम की जेल में बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

Next Post

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
CM Dhami operated the tiller in the field
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

15/06/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा

यह भी पढ़ें

Hajj Yatra

इस बार हज यात्रा नहीं कर सकेंगे 12 साल से कम के बच्चे, सऊदी अरब ने लगाई रोक

18/02/2023
अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

योगी सरकार युवाओं को रोजगार देने में कतरा रही है : अजय कुमार लल्लू

05/11/2020
Horoscope

2 फरवरी राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज का दिन

02/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version