• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने नन्द बाबा दुग्ध मिशन का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
06/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Milk Production

Milk Production

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप प्रदेश को दुग्ध विकास के क्षेत्र एवं दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाये रखने के लिए मंगलवार को एक हजार करोड़ की लागत से नन्द बाबा दुग्ध मिशन (Nand Baba Milk Mission) की शुरुआत की गयी है ताकि प्रदेश के सभी गांवों में दुग्ध सहकारी समितियों द्वारा दुग्ध उत्पादकों को गांवों में ही उनके दूध के उचित मूल्य पर विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। सीएम योगी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभूमिखंड गोमतीनगर स्थित किसान बाजार में नन्द बाबा दुग्ध मिशन (Nand Baba Milk Mission) कार्यालय का उद्घाटन, ‘दुग्ध विकास पोर्टल’ का लोकार्पण एवं नन्द बाबा मिशन के लोगो का अनावरण किया।

5 डेयरी किसान उत्पादक संगठन को किया जाएगा गठित

कार्यक्रम में दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर गौ-संवर्धन को प्रोत्साहित करने की कार्यवाही दुग्ध विकास विभाग के माध्यम से की जा रही है। प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को सुनिश्चित करने, कृषकों को उनके दूध का लाभकारी मूल्य दिलवाने एवं कृषि आधारित ढांचा सुदृढ़ करने में दुग्ध विकास विभाग निरन्तर प्रयासरत है। दुग्ध व्यवसाय ही एकमात्र ऐसा व्यवसाय है, जो ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त आय का लाभप्रद साधन है।

उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत दुग्ध उत्पादकों को उनके गांव में ही दूध विक्रय की सुविधा प्रदान करने के लिए नये प्रयासों के रूप में डेयरी किसान उत्पादक संगठन (डेयरी एफपीओ) का गठन करने का प्रस्ताव है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रदेश के 5 जनपदों में 5 डेयरी किसान उत्पादक संगठन को (डेयरी एफपीओ) गठित किये जाने की योजना है, जिसमें महिलाओं की भी एक प्रमुख भूमिका होगी।

गौ पालक का बनाया जाएगा डाटाबेस

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नन्द बाबा मिशन के तहत दुग्ध उत्पादकों को बाहरी प्रदेशों से स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों के क्रय करने, दुग्ध उत्पादकों के गौवंशीय पशुओं में नस्ल सुधार के लिए प्रगतिशील पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि देने एवं प्रदेश स्तर पर गौ पालक का बड़े स्तर पर डाटाबेस बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए नन्द बाबा दुग्ध मिशन (Nand Baba Milk Mission) के तहत विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं अनुश्रवण के लिए प्रदेश स्तर पर मुख्य सचिव एवं जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समितियां गठित की गयी हैं।

उन्हाेंने बताया कि मिशन के तहत दुग्ध उत्पादकों/गौपालकों के लिए गौवंशीय पशु रोग, स्वास्थ्य परीक्षण किट एवं प्रजनन टेस्ट किट/दुग्ध अपमिश्रण टेस्टिंग किट देने का भी प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादक कृषकों को साएलेज, हे, टोटल मिक्सड राशन (टीएमआर) मेकिंग के लिए अनुदान और प्रोत्साहन दिए जाने का प्रस्ताव है।

दुग्ध क्षेत्र में 25 प्रतिशत से अधिक वार्षिक वृद्धि में मिशन होगा सहायक

पशुधन एवं दुग्ध विकास के अपर मुख्य सचिव डाॅ. रजनीश दुबे ने कहा कि प्रदेश में डेयरी सेक्टर में नवीन उद्योगों में निवेश की अपार संभावना है। ऐसे में डेयरी सेक्टर के समस्त हितधारकों के लिए अधिकाधिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 प्रख्यापित की गयी है।

सीएम योगी ने सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति को दी बधाई, कही ये बात

दुग्ध आयुक्त एवं मिशन निदेशक शशि भूषण लाल सुशील द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन (Nand Baba Milk Mission) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी और कहा कि दुग्ध क्षेत्र में 25 प्रतिशत से अधिक वार्षिक वृद्धि में यह मिशन सहायक होगा। कार्यक्रम में पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक कुणाल सिल्कू, विशेष सचिव राम सहाय यादव, पशुधन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास डाॅ. इन्द्रमणि, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र तरूण कुमार तिवारी, एलडीबी के डाॅ. नीरज गुप्ता तथा लखनऊ मिल्क यूनियन की अध्यक्ष शिखा सिंह उपस्थित थी।

Tags: Lucknow NewsNand Baba Milk MissionYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति को दी बधाई, कही ये बात

Next Post

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान शुरू

यह भी पढ़ें

Bihar Board 10वीं की कॉपियां 5 मार्च से चेक होंगी, 130 केंद्र बनाए गए

25/02/2021
Dead Body

रेप के आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, प्रेमिका पर लगा हत्या का आरोप

24/02/2022
Bada Mangal

मंगलवार के दिन करें सिंदूर से जुड़ा ये उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version