• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तबादला प्रक्रिया की अनदेखी को लेकर योगी सरकार सख्त, 26 जिलों के BSA को नोटिस

Writer D by Writer D
17/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य के 26 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों पर परस्पर (म्यूचुअल) तबादलों से संबंधित ऑनलाइन आवेदन का समय से सत्यापन न करने का आरोप है। इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सख्त नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा है कि विभागीय कार्यों के प्रति यह लापरवाही किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिन जिलों के बीएसए को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें गोंडा, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, वाराणसी, मिर्जापुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मुरादाबाद, औरैया, बस्ती, चंदौली, इटावा, संतकबीरनगर, शामली, उन्नाव, आगरा, बलरामपुर, फतेहपुर, हाथरस, जौनपुर, कानपुर नगर, महराजगंज और संभल शामिल हैं।

निदेशक ने कहा है कि संबंधित अधिकारी यह स्पष्ट करें कि सत्यापन की प्रक्रिया समय से पूरी क्यों नहीं की गई। उन्होंने इस देरी को प्रशासनिक उदासीनता और कार्य संस्कृति में गिरावट की संज्ञा दी है। नोटिस में कहा गया है कि संबंधित बीएसए यह स्पष्ट करें कि देरी के लिए कौन जिम्मेदार है और किन कारणों से निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन पूरा नहीं किया जा सका।

कांग्रेस ने विदेशी दौरे के लिए चार सांसदों के नाम सरकार को भेजे, शशि थरूर का नाम नहीं

इस लापरवाही का असर यह हुआ है कि परस्पर तबादलों की प्रक्रिया में देरी हो गई है, जिसके चलते हजारों शिक्षकों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा है। अब विभाग ने सत्यापन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है, ताकि प्रक्रिया दोबारा सही गति से शुरू हो सके। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ाई गई तारीख के अनुसार अब हर हाल में कार्यवाही को पूरा किया जाए।

बेसिक शिक्षा निदेशक ने साफ कहा है कि यदि आगे भी इस तरह की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का प्रयास है कि तबादला प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से पूरी हो, जिससे शिक्षकों को समय से नई तैनाती मिल सके और स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बाधित न हो।

Tags: BSAtranxfer verififcationYogi News
Previous Post

कांग्रेस ने विदेशी दौरे के लिए चार सांसदों के नाम सरकार को भेजे, शशि थरूर का नाम नहीं

Next Post

सीएम धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन, हजारों की संख्या में पूर्व सैनिकों और आम लोगों ने लिया भाग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

22/09/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन, हजारों की संख्या में पूर्व सैनिकों और आम लोगों ने लिया भाग

यह भी पढ़ें

Sahasrabuddhe

आजादी के शताब्दी वर्ष तक दुनिया का सिरमौर होगा भारत : सहस्रबुद्धे

10/09/2022
hina khan

हिना खान ने फोटोशूट के लिए चुनी इतनी कीमत की साड़ी

19/11/2020
Life Imprisonment

26 साल बाद BJP नेता समेत 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा, जानें पूरा मामला

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version