• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

26 साल बाद BJP नेता समेत 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
22/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर में एमपी/एमएलए कोर्ट ने 26 साल पुराने रामप्रकाश हत्याकांड मामले में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह समेत अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही जज पीके जयंत ने आरोपियों पर एक लाख का अर्थ दंड भी लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी ने कहा कि भगवान ने आज हमारा फैसला कर दिया।

मालूम हो कि मामला अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरब गौरा गांव का है। चुनावी रंजिश में 30 जून 1995 को प्रधान रामप्रकाश यादव की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राम उजागिर यादव ने हत्या करने के आरोप में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख जंग बहादुर सिंह, बेटे दद्दन सिंह एवं उनके भांजे रमेश सिंह, समर बहादुर सिंह व हर्ष बहादुर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

केस एफटीसी प्रथम की कोर्ट में चल रहा था। इसमें करीब तीन वर्ष पूर्व कई पेशियों से साक्षी राम उजागिर की जिरह बचाव पक्ष के जरिये नहीं की जा रही थी। इसके बावजूद भी कोर्ट ने कई बार मौका दिया था और कई बार अर्थदंड भी लगाया।

कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

कोर्ट की इन कार्रवाई से बचने के लिए कई आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री के भांजे रमेश सिंह ने जिला जज की अदालत में एफटीसी प्रथम की कोर्ट पर संदेह व्यक्त करते हुए ट्रांसफर अर्जी देकर इस अदालत से मुकदमा हटाने की मांग की थी। फिलहाल ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई के दौरान वादी राम उजागिर यादव के अधिवक्ता रविवंश सिंह ने ट्रांसफर अर्जी पर विरोध जताते हुए पूर्व मंत्री पक्ष के जरिए कई पेशियों से जानबूझकर जिरह न करने, मुकदमें का विचारण जानबूझकर लटकाने, अभियोगी व उसके परिवार जनों को हत्या की धमकी देने समेत अन्य तर्क रखते हुए अर्जी को निराधार बताया।

दूल्हे ने अपनी ही शादी में विवाहिता का किया रेप, आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

पक्षों को सुनने के बाद तत्कालीन जिला जज प्रमोद कुमार ने पूर्व मंत्री के भांजे रमेश सिंह की ट्रांसफर अर्जी को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया था। उधर हत्यारोपी दद्दन सिंह की कुछ वर्षों पूर्व हत्या हो चुकी है। वहीं पूर्व मंत्री समेत शेष आरोपियों के खिलाफ एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट में मामले के साक्ष्य सहित विचारण की अन्य कार्रवाई पिछली तिथि पर पूर्ण हुई। इसमे अभियोजन पक्ष के निजी अधिवक्ता रविवंश सिंह व शासकीय अधिवक्ता ने  अभियोजन पक्ष की पैरवी की। वहीं दोषी करार दिए जाने के बाद भाजपा नेता एवं पुर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह ने कहा कि न्याय नहीं मिला। सारे निर्दोष लोगों को सजा मिली। इसमें से कोई दोषी नहीं हैं।

Tags: crime newsramprakash murder casesultanpur newsup news
Previous Post

इस जिले के 10 बच्चों को मिला मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयन का स्वीकृति पत्र

Next Post

सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं : प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
ranveer prasad

सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं : प्रसाद

यह भी पढ़ें

राम मंदिर भूमिपूजन

LIVE : राम मंदिर भूमिपूजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं पूजा

05/08/2020
Kunwar Manvendra

विधान परिषद सभापति ने कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

19/05/2021

कोरोना की मार झेल रहे ऑटो सेक्टर में बिक्री में आई उछाल

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version