• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दलहन उत्पादन में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार

Writer D by Writer D
26/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने अगले पांच सालों में दलहन के उत्पादन (Pulses Production) में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। दलहल का उत्पादन प्रदेश की मांग के बराबर हो, इसके लिए विशेषज्ञों की मदद से रबी की मौजूदा फसली सीजन से आने वाले फसली सीजनों में उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने पर जोर रहेगा।

किसानों को दिए जा रहे 33 करोड़ रुपये के दलहनी फसलों के बीज

इसकी शुरुआत भी रबी के मौजूदा फसली सीजन से हो गई है। इस क्रम में सरकार किसानों में 33 करोड़ रुपये के निःशुल्क बीज बांट रही है। मिनी किट के रूप में यह बीज किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें चना (प्रति किट 16 किग्रा) एवं मसूर (प्रति किट आठ किग्रा) के 2.5 लाख मिनीकिट शामिल हैं। इस तरह किसानों को कुल 12 हजार कुंतल मसूर एवं 16 हजार कुंतल चने की उन्नत प्रजातियों के बीज निःशुल्क मिलेंगे। इसके अलावा प्रदेश के कृषि जलवायु क्षेत्र (एग्रो क्लाइमेट जोन) की उपयोगिता के अनुसार 28 हजार कुंतल दलहनी के अन्य फसलों के बीज भी किसानों को निःशुल्क दिए जाएंगे।

मांग के सापेक्ष आधे से भी कम है उत्पादन

फिलहाल प्रदेश में दलहन का उत्पादन मांग के सापेक्ष 40-45 फीसद ही है। प्रदेश सरकार अगले पांच सालों में इसे बढ़ाकर मांग के अनुरूप करना चाहती है। इस दिशा में सरकार के प्रयास भी शुरू हो गये हैं।

मौसम से प्रभावित किसानों को राहत मिलेगी

सरकार के इस निर्णय से दो लाभ होंगे। अगस्त के सूखे एवं अक्टूबर की अप्रत्याशित बाढ़ से प्रभावित किसानों को बीज के रूप में उन्नत प्रजाति का कृषि निवेश मिलने से राहत मिलेगी। साथ ही सत्कार की मंशा के अनुरूप दलहन का उत्पादन एवं रकबा भी बढ़ेगा। यही वजह है कि इस योजना में सरकार ने प्रदेश की उस दो लाख हेक्टेयर भूमि को प्राथमिकता में रखा है, जिसमें सूखे की वजह से किसान खरीफ की बोआई नहीं कर सके थे। साथ ही उन किसानों को भी प्राथमिकता दी जाएगी जो सूखे एवं बाढ़ से अधिक प्रभावित रहे।

पहले कार्यकाल से ही योगी (Yogi) का किसान पर रहा फोकस

उल्लेखनीय है कि अपने पहले कार्यकाल की पहली कैबिनेट में ही योगी ने लघु-सीमांत किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इसका लाभ 86 लाख किसानों को मिला। तबसे किसानों को लाभ पहुंचाने और उनके घर खुशहाली लाने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दिन पहले प्रदेश के कई हिस्सों में अक्टूबर में अप्रत्याशित बाढ़ आयी थी। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने एवं फौरी तौर पर उनको राहत पहुंचाने के लिए चंद रोज में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग हर उस जिले में गये, जहां बाढ़ की विभीषिका अधिक थी। अब रबी के सीजन में योगी सरकार किसानों के लिए यह राहत लेकर आयी है। इसमें केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग रहा है।

हाल ही में इसी क्रम में केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 2000-2000 रुपये की 12वीं क़िस्त रिलीज की गई। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 2.6 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 11 किश्तों के जरिए 48 हजार 311 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newspulses productions
Previous Post

नोट पर गांधी के साथ हो लक्ष्मी-गणेश का फोटो, केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील

Next Post

सीएम धामी ने की गोवर्धन पूजा, बोले-गाय सनातन संस्कृति के साथ सभी के लिए पूजनीय

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने की गोवर्धन पूजा, बोले-गाय सनातन संस्कृति के साथ सभी के लिए पूजनीय

यह भी पढ़ें

सीएम योगी

पोलियो के प्रति थोड़ी सी लापरवाही बच्चे के भविष्य को बना देती है अपाहिज: योगी

31/01/2021
magh mela

माघ मेला में कोरोना ने दी दस्तक, ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मी निकले संक्रमित

10/01/2022
cm yogi

’नए उत्तर प्रदेश’ के सुनहरे भविष्य के स्तंभ हैं बच्चे : सीएम योगी

21/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version