• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैंसर रोगियों के लिए वरदान बनेगा ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’

Writer D by Writer D
11/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Cancer
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा व निदान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने कैंसर (Cancer) ट्रीटमेंट व रिसर्च को सुगमता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश में कैंसर (Cancer) रोगियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत उचित निदान के अभाव को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट (केएसएसएससीआई) में एक ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’ के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, इस सेंटर को कल्याण सिंह सुपर स्पशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। एक प्रकार से यह सेंटर प्राथमिक से लेकर तृतीय\ सुपर स्पेशलिटी स्तर के निदान के राज्यव्यापी तंत्र के रूप में कार्य करेगा। कैंसर के क्षेत्र में विश्व स्तरीय शोध को बढ़ावा देने के साथ ही कैंसर ट्रीटमेंट की समस्त सेवाओं को एक ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सेंटर के निर्माण व विकास को हरी झंडी मिल गई है।

25 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में होगा सेंटर का विकास

मौजूदा कार्ययोजना के अनुसार, कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट (केएसएसएससीआई) के परिसर में ही 25 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’ का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केएसएसएससीआई को निर्मित क्षेत्रफल वाला क्षेत्र उपलब्ध कराए जाने के लिए केएसएससीआई को निर्देश दिए गए हैं। सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर को केएसएससीआई की देखरेख में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी-कानपुर), कार्किनोस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन करने के लिए अधिकृत किया गया है। इससे जुड़े अन्य अनुवर्ती निर्णय समेत सभी निर्णयों का यथाशीघ्र क्रियान्वयन कराने के लिए सीएम योगी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं और राज्य चिकित्सीय शिक्षा विभाग इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है।

कैंसर (Cancer) से लड़ाई में रिसर्च सेंटर निभाएगा मुख्य भूमिका

पिछले कुछ वर्षों से कैंसर (Cancer) का प्रसार न केवल देश बल्कि प्रदेश में भी काफी बढ़ गया है। इसके लिए प्रदूषण, अस्त-व्यस्त जीवनशैली, नशा समेत कई कारण जिम्मेदार हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष फिलहाल 2.45 लाख कैंसर के मामले सामने आ रहे हैं। यह रोग उत्तर प्रदेश में 1.6 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है। कुल मिलाकर, शराब व तंबाकु की बढ़ती खपत और जनसंख्या वृद्धि के दृष्टिगत प्रदेश में कैंसर के बोझ की 3.2 प्रतिशत के दर से प्रतिवर्ष बढ़ने की आशंका है।

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को जमीनी हकीकत ही नहीं पता: योगी

ऐसे में, ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलेक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’ प्राथमिक से लेकर तृतीय सुपर स्पेशलिटी स्तर के निदान के राज्यव्यापी तंत्र के रूप में कार्य करते हुए कैंसर के क्षेत्र में विश्व स्तरीय शोध को बढ़ावा देने व इन सभी सेवाओं को एक ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य की पूर्ति करने में सक्षम होगा।

माना जा रहा है कि पूरी तरह ऑपरेशनल होने पर यह सेंटर प्रदेश में कैंसर की रोकथाम, उचित निदान व अनुसंधान के क्षेत्र में ‘मील का पत्थर’ साबित हो सकेगा।

Tags: cancer institution and researchLucknow NewsYogi News
Previous Post

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को जमीनी हकीकत ही नहीं पता: योगी

Next Post

प्रत्येक गांव तक बस सेवा पहुंचाएगा परिवहन निगम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
Bus

प्रत्येक गांव तक बस सेवा पहुंचाएगा परिवहन निगम

यह भी पढ़ें

Pandey-Chintu-film-Piya-Milan-Chauraha

भोजपुरी फिल्म पिया मिलन चौराहा का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज

10/04/2021
Nora Fatehi

एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन

20/12/2025
TVSN Prasad

उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं: मुख्य सचिव

20/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version