• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बिजली चोरी को कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार ने उठाये कड़े कदम

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा कड़े कदम उठाये गये हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पाॅवर कारपोरेशन के अधीन सतर्कता इकाई के प्रवर्तन दलों की संख्या को 33 से बढ़ाकर 88 कर दिया गया है, जिनमें से 53 प्रवर्तन दल क्रियाशील किये जा चुके हैं। शेष पर कार्रवाई चल रही है। शासन द्वारा यह निर्णय जनसंख्या वृद्धि के कारण उपभोक्ताओं की अधिक संख्या को देखते हुए लिया गया है।

हर जिले में स्थापित होगा एक एण्टी पाॅवर थेफ्ट पुलिस थाना

यह भी उल्लेखनीय है कि पहले बिजली चोरी से संबंधित अपराध जहां जनपदीय थानों में दर्ज किये जाते थे, वहां पर कार्य के अधिक दबाव को देखते हुये इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाती थी। अतः उप्र पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड के अधीन सतर्कता इकाई के अन्तर्गत शासन द्वारा सभी 75 जिलों में एक-एक एण्टी पाॅवर थेफ्ट पुलिस थाना की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें से 63 थानों पर अपराधों का पंजीकरण कर विवेचनात्मक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गयी है। इन सभी विद्युत थानों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया गया है एवं जरूरी उपकरण व सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। अवशेष बिजली थानों को शीघ्र क्रियाशील किये जाने हेतु कार्रवाई तत्परता से की जा रही है।

IRCTC के एमडी ने बताया कब शुरू होंगी रेगुलर ट्रेनें?

अपर मुख्य सचिव, गृह ने उक्त जानकारी देते हुये बताया है कि उप्र पाॅवर कारपोरेशन के अधीन सतर्कता इकाई के प्रवर्तन दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए वर्ष 2019 में 01 लाख 56 हजार 664 तथा वर्ष 2020 में 31 मई तक 60 हजार 294 रेड्स(छापेमारी) की गयी है। वर्ष 2019 में बिजली चोरी के 90 हजार 467 तथा वर्ष 2020 में 31 मई तक की अवधि में 35 हजार 992 चोरी के प्रकरण पकड़े गये हैं। इस संबंध में जहां वर्ष 2019 में कुल 49 हजार 877 अभियोग एण्टी पाॅवर थेफ्ट थानों पर पंजीकृत किये गये तथा 2,255 लाख रूपये से अधिक की धनराशि शमन शुल्क के रूप में वसूली गयी। वहीं वर्ष 2020 में 31 मई तक की अवधि में बिजली चोरी के 20,401 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा 275 लाख रुपये की धनराशि वसूली गयी।

निदेशक, कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन (पावर कारपोरेशन) एके पुरवार के अनुसार एण्टी पाॅवर थेफ्ट पुलिस थानों पर सितम्बर 2019 से मई 2020 तक 52 हजार 799 अभियोग पंजीकृत किये गये है। कोरोना महामारी के दौरान उ0प्र0 पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड की सतर्कता इकाई में प्रतिनियुक्ति पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 10.50 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में प्रदान किया गया है। इसके अलावा कोरोना महामारी में लाॅकडाउन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में क्रियाशील 53 प्रवर्तन दल की टीमों एवं 63 एण्टी पाॅवर थेफ्ट पुलिस थानों के प्रभारियों द्वारा खाद्यान्न सामग्री के 55 हजार फूड पैकेट/राशन भी पात्र व्यक्तियों को वितरित किया गया।

Tags: 63 एण्टी पाॅवर थेफ्ट पुलिस थानाpowerPower theft in UPउप्र पाॅवर कारपोरेशनकोरोना महामारीपावर कारपोरेशनयूपी में बिजली चोरीलाॅकडाउन
Previous Post

टेस्टिंग क्षमता बढ़ाकर हर दिन किए जाएं डेढ़ लाख कोरोना टेस्ट-योगी आदित्यनाथ

Next Post

फिरोजाबाद में 70 कोरोना पाॅजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1565 हुई

Desk

Desk

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
सितारगंज सेंट्रल जेल में 73 कैदी कोरोना पॉजिटिव 73 inmates in Sitarganj Central Jail

फिरोजाबाद में 70 कोरोना पाॅजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 1565 हुई

यह भी पढ़ें

Flower Pot

घर में यहां लगाएं गमले, सुख समृद्धि की एंट्री

13/07/2025
Brad Pitt and Angelina Jolie ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली

ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली ने की बाल हिरासत कि सुनवाई की मांग

05/10/2020

विकास दुबे के 67 करोड़ की संपत्ति जब्त, मां-पत्नी पर भी हुई कार्रवाई

09/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version